ceasefire : 'चाबी' लेबनान के पास, ईरान के बयान से खटाई में पड़ सकती है Islamabad talks
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच Strait of Hormuz को लेकर ईरान ने 'चाबी' (Key) को एक नए प्रतीक के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। ईरान इस समुद्री मार्ग पर अपनी पकड़ को अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहा है और साथ ही लेबनान पर हमले रोकने की शर्त भी जोड़ रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मार्ग से गुजरने वाले जहाजों से 20 लाख डॉलर तक का टोल भी मांगा जा रहा है। 9 अप्रैल को बुल्गारिया में ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि चाबी लेबनान के हाथ में है। ईरान का कहना है कि जब तक लेबनान में युद्धविराम नहीं होता, तब तक Strait of Hormuz को पूरी तरह नहीं खोला जाएगा। यह वही अहम समुद्री मार्ग है, जहां से दुनिया के लगभग 20% तेल की सप्लाई गुजरती है।
संघर्ष से पहले रोजाना 100 से ज्यादा जहाज इस रास्ते से गुजरते थे, लेकिन युद्धविराम के बाद अब यह संख्या घटकर करीब 12 रह गई है। यह बयान उस समय आया, जब दो हफ्तों के अस्थायी युद्धविराम की घोषणा हो चुकी थी। हालांकि, इज़राइल ने साफ कर दिया है कि लेबनान में चल रही उसकी सैन्य कार्रवाई इस युद्धविराम का हिस्सा नहीं है, जहां वह ईरान समर्थित Hezbollah के खिलाफ ऑपरेशन चला रहा है।
जिम्बाब्वे में ईरानी दूतावास ने पोस्ट किया कि हमने चाबी खो दी है। दक्षिण अफ्रीका स्थित मिशन ने जवाब दिया कि चुप रहिए… चाबी गमले के नीचे है, सिर्फ दोस्तों के लिए खोलिए।”बुल्गारिया स्थित दूतावास ने तंज कसते हुए कहा कि दोस्तों के लिए दरवाजे खुले हैं, एपस्टीन के दोस्तों को चाबी चाहिए।
जेडी वेंस बोले- बातचीत का बेसब्री से इंतजार
इस्लामाबाद रवाना होते समय अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि हम बातचीत का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह सकारात्मक होगी। जैसा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा है, अगर ईरानी लोग सद्भावना के साथ बातचीत करने को तैयार हैं, तो हम निश्चित रूप से उनकी ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाने को तैयार हैं। लेकिन अगर वे हमारे साथ चाल चलने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें पता चल जाएगा कि हमारी बातचीत करने वाली टीम इतनी नरम नहीं है। हम एक सकारात्मक बातचीत करने की कोशिश करेंगे। राष्ट्रपति ने हमें बहुत ही स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।वेबदुनिया रिसर्च टीम....
और पढ़ें