सम्बंधित जानकारी
- लेबनान पर इजराइली हमलों से भड़का ईरान, अमेरिका से वार्ता रोकने की दी चेतावनी
- Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत
- Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर
- डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान से शांति समझौता! सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा
- Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy
डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू को फोन पर लगाई फटकार, कहा- 'अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। नेतन्याहू द्वारा लेबनान में सेना भेजने के फैसले पर ट्रंप ने इजराइली प्रधानमंत्री को फोन पर जमकर फटकार लगाई। ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा, 'तुम बिल्कुल पागल हो। अगर मैं न होता, तो तुम अब तक जेल में होते। हर कोई तुमसे नफरत करता है।
दरअसल, ईरान के साथ चल रही शांति वार्ता में रुकावट आने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लेबनान और इजरायल के बीच सीजफायर की मध्यस्तता कर रहे हैं। लेबनान में हमले रोकने के लिए ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन किया। मीडिया आउटलेट एक्सियोस ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि नेतन्याहू से फोन कॉल के दौरान ट्रंप ने कहा, 'तुम बिल्कुल पागल हो। अगर मैं न होता, तो तुम अब तक जेल में होते। मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं। अब हर कोई तुमसे नफरत करता है। तुम्हारी वजह से हर कोई इजरायल से भी नफरत करता है।'
लेबनान से लौटेंगे इजराइली सैनिक
ट्रंप ने सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'मेरी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बहुत ही सार्थक बातचीत हुई, और बेरूत में कोई भी सैनिक नहीं भेजा जाएगा, जो सैनिक रास्ते में थे, उन्हें भी वापस बुला लिया गया है। इसी तरह, उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों के माध्यम से, मेरी हिजबुल्लाह के साथ भी बहुत अच्छी बातचीत हुई, और वे इस बात पर सहमत हुए कि गोलीबारी पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। यानी इजराइल उन पर हमला नहीं करेगा, और वे इजराइल पर हमला नहीं करेंगे।
???????????????????????? ????. ???????????????????? ???????????????????? ???????????????????????? ???????????????? - ????????:???????? ???????? ???????????? ????????.????????.????????
— Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) June 1, 2026
HUGE: President Trump posts that he spoke to Bibi Netanyahu of Israel and got him to turn his troops around from Beirut and in return that Hezbollah has agreed to stop firing at… pic.twitter.com/pd8LMud9lz
लेबनान पर इजराइल की कार्रवाई ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने की वॉशिंगटन की कोशिशों को खतरे में डाल दिया है। ईरान ने समझौते के लिए लेबनान में युद्धविराम को एक शर्त के तौर पर रखा है। इस वजह से इजराइली सेना के एक्शन से ट्रंप चिंतित दिखाई दे रहे हैं।
अगले सप्ताह खुलेगा होर्मुज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का समझौता अगले हफ्ते के भीतर हो सकता है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ शांति समझौता सैन्य जीत से भी बेहतर हो सकता है।
edited by : Nrapendra Gupta
