आईपीएल इतिहास में दूसरी सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से केएल राहुल, पैट कमिंस और रोमारियो शेफर्ड के नाम है, जिन्होंने 14 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे उर्विल ने आवेश खान के खिलाफ लगातार तीन छक्के जड़कर तूफानी शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने पारी के छठे ओवर में दिग्वेश राठी पर हमला बोलते हुए 25 रन बटोरे जिसमें तीन और छक्के तथा एक चौका शामिल था।A record knock
— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2026
A memorable celebration with a
Urvil Patel, thank you for the entertainment today
Updates https://t.co/MoXhlWHk4O#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvLSG | @ChennaiIPL pic.twitter.com/GjR5D2sYid
Welcome to the pinnacle of power-hitting!
Urvil Patel makes a grand entry to an elite club #TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvLSG | @ChennaiIPL pic.twitter.com/TCTvIY18bM
— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2026उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी नहीं बख्शा और मिडविकेट की दिशा में लंबा छक्का लगाया। उर्विल ने अपनी पारी की 13वीं गेंद पर ऑफ साइड में एक रन लेकर अर्धशतक पूरा किया।घरेलू क्रिकेट में गुजरात का प्रतिनिधित्व करने वाले 27 वर्षीय उर्विल भारत-ए टीम के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने अपने अधिकांश छक्के लॉन्ग-ऑन और मिडविकेट क्षेत्र में लगाए।अर्धशतक पूरा करने के बाद उर्विल ने अपनी इस उपलब्धि को अपने पिता को समर्पित किया। उन्होंने जेब से एक कागज निकाला, जिस पर लिखा था, “यह आपके लिए है पापा।