1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Travis Head wife accuses Virat Kohli fans for defamatory Insta Comments

कोहली फैंस ने ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका से बेशर्मी की हद पार कर दी

Travis Head
ऑस्ट्रेलिया और सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड की पत्नी जेसिका ने आरोप लगाया है कि IPL 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के मैच के दौरान उनके पति की भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली के साथ मैदान पर हुई कहासुनी के बाद उनके सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपमानजनक टिप्पणियों की बाढ़ आ गई।

पिछले शुक्रवार को हैदराबाद में खेले गए मैच में ट्रैविस हेड और विराट कोहली के बीच कहासुनी हो गई थी। कोहली ने मैच समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हराया था।

जेसिका ने कहा कि तब से उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अपमानजनक टिप्पणियों की बाढ़ आ गई है।जेसिका ने ‘The Adelaide Advertiser’ से कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि जिस तरह से विश्व कप के बाद दुर्व्यवहार किया गया था, वह फिर से दोहराया जा रहा है।’’


यह बात उन्होंने 2023 में खेले गए वनडे विश्व कप के फाइनल के संदर्भ में कही जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था और हेड ने 137 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था।जेसिका ने कहा, ‘‘मैं सुबह उठी तो मैंने देखा कि मेरे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार संदेश आ रहे हैं। वे मेरे दोस्तों और परिवार के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं।’’

इस मुद्दे पर पूर्व क्रिकेटर और कमेटेटर आकाश चोपड़ा ने भी ट्वीट कर आपत्ति जताई है। उन्होंने लिखा कि "जो लोग अपनी पत्नियों या बच्चों के साथ बुरा बर्ताव करते हैं, वे सबसे घटिया किस्म के लोग होते हैं।हो सकता है कि इस कमेंट के नीचे भी ऐसे कुछ लोग मिल जाएँ।यही घटिया लोग अपने या अपने आदर्शों के बारे में ज़रा सी भी आलोचना बर्दाश्त नहीं कर पाते। पाखंडी कहीं के।"
इस बीच भारत के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि कोहली को हेड से हाथ मिलाना चाहिए था।उन्होंने कहा, ‘‘उस बात को वहीं पर खत्म कर देना चाहिए था। उन्हें हाथ मिलाकर उसे भूल जाना चाहिए था। कोहली इस खेल के दूत हैं और यह (हाथ नहीं मिलाना) सही नहीं था। वह इतने बड़े खिलाड़ी हैं कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।’’
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
GTvsRCB: दो बेहतरीन टीमें भिडेंगी क्वालिफायर 1 में, जीते तो सीधे फाइनल में एंट्री