1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Sunrisers Hyderbad opts to bat against Royal Challengers Bengaluru

हैदराबाद ने बैंगलूरू के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी (Video)

SRHvsRCB
SRHvsRCB सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 67वें मुकाबले में टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतने के बाद कहा हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। हम स्पष्ट हैं कि हम खेल का लुत्फ़ उठाएंगे। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए यही कोशिश रहेगी कि बड़े से बड़ा स्कोर बनाएं। हम अच्छे परिणाम के साथ यहां से (हैदराबाद) विदा लेना चाहेंगे। टीम में कोई बदलाव नहीं है।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि हम जहां भी जाते हैं, वहां हमारे लिए घरेलू मैदान जैसा ही माहौल रहता है। इससे फ़र्क़ नहीं पड़ता कि हम अंक तालिका में कहां हैं, हर मुकाबले में हम स्टैंडर्ड पर खेलना चाहते हैं। हमारी टीम में एक बदलाव है, बेथेल को उंगली में चोट लगी है जिसके चलते वह बाहर हैं। उनकी जगह पर मैं टीम में वापस आया हूं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

सनराइजर्स हैदराबाद (एकादश): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हाइनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा, रविचंद्रन स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (एकादश): विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, देवदत्त पड़िक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफ़र्ड, भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
कोलकाता को अंतिम मुकाबले से पहले बड़ा झटका, चोटिल हुआ यह बल्लेबाज