अभिषेक ट्रेविस के धमाल से हैदराबाद पंजाब के खिलाफ बना पाई 219 रन
PBKSvsSRH अभिषेक शर्मा के विस्फोटक 76 रनों की पारी के साथ ट्रेविस हेड के साथ 110 रनों की सलामी साझेदारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने मुल्लनपुर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन पार कर लिए हैं।
अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हैड ने पहले पॉवरप्ले यानि कि पहले 6 ओवर में 104 रन बना लिए। दोनों हैदराबाद को 250 की ओर ले जाने की ओर अग्रसर थे लेकिन शशांक सिंह ने अपने दूसरे ओवर में इन दोनों को ही आउट कर पंजाब को घरेलू दर्शकों के सामने सांस लेने का मौका दिया।
अभिषेक शर्मा (78), हाइनरिक क्लासन (39) और ट्रेविस (38) रनों की पारियों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग को जीत के लिए 220 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां पंजाब किंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़कर अपनी टीम अच्छी शुरुआत दिलाई। नौवें ओवर में शशांक सिंह ने पहले ट्रेविस हेड और उसके बाद इसी ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट कर पंजाब किंग को दोहरी सफलता दिलाई।
ट्रेविस हेड ने 23 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 38 रन बनाये। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्कों की बारिश करते हुए 74 रनों की तूफानी पारी खेली। कप्तान इशान किशन ने 17 गेंदों में 27 रन बनाये। उन्हें 14वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने आउट किया। अनिकेत शर्मा नौ गेंद में (18) और सलील अरोड़ (नौ) रन बनाकर आउट हुये।
हाइनरिक क्लासन ने 33 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाते हुए (39) रनों की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पंजाब किंग के लिए शशांक सिंह और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट लिये। जेवियर बार्टलेट ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें