1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Royal Challengers Bengaluru wins the toss & elects to bowl first against Mumbai Indians
Last Updated : रविवार, 10 मई 2026 (19:51 IST)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

IPL
MIvsRCB रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 54वें मुकाबले में टॉस जीतकर मुम्बई इंडियंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि हम इस पिच पर पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच अच्छी और हार्ड लग रही है। हम उन्हें कम स्कोर पर रोककर उसे चेज करना चाहेंगे। ईमानदारी से कहूं तो यहां की कंडीशंस उतनी भी हमारे लिए अनजान नहीं है।

सपोर्टर्स अच्छे आए हैं और आउटफील्ड शानदार है। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है। वहीं मुम्बई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम पहले बल्लेबाज करने को लेकर काफी आश्वस्त हैं। बड़ा ग्राउंड है और काली मिट्टी वाली पिच है। बोर्ड पर रन लगने के बाद दूसरी टीम हमेशा दबाव में रहेगी। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है। गेंदबाजी को लेकर हमेशा हमारी काफी अच्छी बातचीत होती है। हम हर दिन बेहतर होना चाहते हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(एकादश) : विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेज़लवुड, सुयश शर्मा और रसिख़ डार सलाम।

मुम्बई इंडियंस (एकादश): रोहित शर्मा, रयान रिकलटन (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर।  
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
7 साल बाद चेन्नई ने किया 180+रनों का चेस, लखनऊ को 5 विकेटों से हराया