विराट पहली बार इम्पैक्ट विकल्प में, बैंगलूरू ने लखनऊ को थमाया बल्ला (Video)
RCBvsLSG चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू ने लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ गेंदबाजी चुनी है। यह पहली बार है जब बैंगलूरू ने सलामी बल्लेबाज विराट कोहली को इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प में रखा है क्योंकि एकादश में वह नहीं है। वह पिछले मैच में भी क्षेत्ररक्षण करने मैदान पर नहीं उतरे थे।
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाटीदार ने कहा कि पिच अच्छी दिख रही और उस पर बिल्कुल भी घास नहीं है। इसलिए हम इसका फ़ायदा उठाकर और विरोधी टीम पर दबाव बनायेंगे। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है। आज जॉश हेजलवुड की जगह जैकब डफी खेलेंगे।
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए एक अच्छी विकेट है। क्योंकि इस तरह की विकेट पर, आप पहले बल्लेबाजी और पहले गेंदबाजी भी कर सकते हो। आखिरकार, आपको बेहतर क्रिकेट खेलना ही होता है। टीम में कोई बदलाव नहीं है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: – फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख डार और जॉश हेजलवुड।
लखनऊ सुपर जायंट्स:- एडन मारक्रम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, और प्रिंस यादव।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें