सम्बंधित जानकारी
- कोहली और वैंकटेश के अर्धशतकों ने बैंगलूरू को पंजाब के खिलाफ पहुंचाया 222 रनों तक
- जितेश को मिली बैंगलूरू की कप्तानी, पंजाब ने चुनी गेंदबाजी (Video)
- “अब इंडिया के लिए थोड़ी खेलना है…” विराट कोहली ने मैच के बीच आखिर ऐसा क्यों कहा?
- जैकब बैथल की सोने की चेन पिच पर गिरी, पड्डिकल ने लौटाई
- 2 डक पर लगातार आउट होकर शतक बनाने पर क्या कहा विराट कोहली ने (Video)
गत विजेता बैंगलूरू ने 23 रनों से फाइनलिस्ट पंजाब को हराकर पाया प्लेऑफ का स्थान
PBKSvsRCB गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू ने पिछले साल के उप विजेता पंजाब किंग्स को धर्मशाला में 23 रनों से हराकर ना केवल प्लेऑफ में स्थान पक्का किया बल्कि अंकतालिका में शीर्ष स्थान भी प्राप्त कर लिया। पहले बल्लेबाजी करके रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू ने 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए थे। वहीं पंजाब 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 199 रन ही बना पाई। लगातार तीसरी जीत के साथ बेंगलुरु की टीम के 13 मैच में 18 अंक हो गए हैं और टीम शीर्ष पर बरकरार है। लगातार छठी हार के बाद पंजाब की टीम 13 मैच में 13 अंक के साथ चौथे पायदान पर है।
बेंगलुरु की ओर से रसिक सलाम ने 36 रन देकर तीन जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 38 रन देकर दो विकेट चटकाए। बेंगलुरु की टीम ने वेंकटेश (नाबाद 73, 40 गेंद, आठ चौके, चार छक्के) की कोहली (58 रन, 37 गेंद, चार चौके, तीन छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 और टिम डेविड (12 गेंद में 28 रन, दो छक्के, दो चौके) के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी से चार विकेट पर 222 रन बनाए। कोहली ने कप्तान देवदत्त पडिक्कल (45) के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 जोड़कर टीम को ठोस मंच प्रदान किया।
पंजाब की ओर से हरप्रीत बरार सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 35 रन देकर दो विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह (43 रन पर एक विकेट) और युजवेंद्र चहल (42 रन पर एक विकेट) को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरे पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही और टीम ने तीसरे ओवर में 19 रन तक ही सलामी बल्लेबाजों प्रियांश आर्य (00) और प्रभसिमरन सिंह (02) तथा कप्तान श्रेयस अय्यर (01) के विकेट गंवा दिए। भुवनेश्वर ने पारी की तीसरी ही गेंद पर प्रियांश को मिडविकेट पर रोमारियो शेफर्ड के हाथों कैच कराया जबकि इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में प्रभसिमरन भी स्लिप में पडिक्कल को कैच दे बैठे।
रसिक ने अपनी पारी की दूसरी ही गेंद पर श्रेयस को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराके पंजाब को तीसरा झटका दिया। कोनोली और शेडगे ने पावर प्ले में टीम का स्कोर तीन विकेट पर 49 रन तक पहुंचाया। कोनोली ने इस बीच जोश हेजलवुड (36 रन पर एक विकेट) और रसिक पर छक्के भी मारे। कोनोली ने सुयश शर्मा (50 रन पर एक विकेट) पर भी छक्का जड़ा लेकिन इसके बाद शेफर्ड (आठ रन पर एक विकेट) की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर जैकब बेथेल के हाथों लपके गए।
उन्होंने 22 गेंद का सामना करते हुए तीन छक्के और इतने ही चौके मारे। शेडगे ने सुयश पर छक्का मारा लेकिन फिर इस लेग स्पिनर की गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर कोहली को कैच दे बैठे जिससे टीम का स्कोर पांच विकेट पर 93 रन हो गया। उन्होंने 22 गेंद की अपनी पारी में दो छक्के और दो चौके जड़े। पंजाब के रनों का शतक 12वें ओवर में पूरा हुआ।
शशांक ने सुयश पर तीन छक्कों के साथ रन गति में इजाफा करने का प्रयास किया। बेथेल ने कृणाल पंड्या की गेंद पर स्टोइनिस का कैच टपकाया जबकि शशांक ने इस ओवर में दो चौके मारे। स्टोइनिस ने भी रसिक पर लगातार दो चौके मारे। पंजाब को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 77 रन की दरकार थी। शशांक ने भुवनेश्वर पर छक्का और स्टोनिस ने चौका मारा।
हेजलवुड ने स्टोइनिस को पगबाधा करके इस साझेदारी को तोड़ा जबकि इस ओवर में सिर्फ सात रन बने। शशांक ने भुवनेश्वर पर दो चौकों के साथ 22 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। पंजाब को अंतिम दो ओवर में 40 रन की जरूरत थी लेकिन हेजलवुड ने 19वें ओवर में सिर्फ सात रन दिए। रसिक ने अंतिम ओवर में शशांक को लॉन्ग ऑफ पर कोहली के हाथों कैच कराके बेंगलुरु की जीत सुनिश्चित की।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शशांक सिंह (56 रन, 27 गेंद, चार छक्के, चार चौके) के अर्धशतक और मार्कस स्टोइनिस (37 रन, 25 गेंद, पांच चौके) के साथ उनकी छठे विकेट की 67 रन की साझेदारी के बावजूद पंजाब की टीम आठ विकेट पर 199 रन ही बना सकी। कूपर कोनोली (37) और सूर्यांश शेडगे (35) ने भी उपयोगी पारियां खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।The is ON!
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
Reigning champions @RCBTweets become the t team to enter the #TATAIPL 2026 Playoffs
Scorecard https://t.co/3u5qL0Zn75#KhelBindaas | #PBKSvRCB pic.twitter.com/1XAjPzeHnV