बिना किसी अर्धशतक के राजस्थान मुंबई के खिलाफ पहुंची 200 पार
MIvsRR राजस्थान रॉयल्स ने लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के बावजूद प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने करो या मरो वाले आईपीएल टी20 मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आठ विकेट पर 205 रन बनाए।
इस मैच में जीत से राजस्थान का प्लेऑफ में स्थान पक्का हो जाएगा, जबकि हार से उनका अभियान लीग चरण में ही खत्म हो जाएगा।
कप्तान पराग (14) ने क्रीज पर आते ही छक्के के साथ हाथ खोला और फिर अल्लाह गजानफर की गेंद पर लगातार दो चौके जड़े। वह पावरप्ले का अंत छक्के के साथ करने की कोशिश में बाउंड्री के पास तिलक वर्मा द्वारा लपके गए, जिससे टीम ने छह ओवर में 54 रन पर तीन विकेट गंवा दिए।
छठे ओवर में गजानफर पर छक्का जड़ने वाले ध्रुव जुरेल ने एक छोर से संभलकर बल्लेबाजी की, तो वहीं दूसरे छोर से शनाका ने अफगानिस्तान के इस गेंदबाज और रघु शर्मा के खिलाफ आसानी से छक्के जड़कर रनगति बनाए रखी।शनाका की 15 गेंद में 29 रन की आक्रामक पारी का अंत जुरेल के साथ गलतफहमी के कारण रन आउट होने से हुआ। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की, जो रॉयल्स की पारी की सबसे बड़ी साझेदारी रही।
इस विकेट के बाद जुरेल ने तेजी से रन बनाने का मोर्चा संभालते हुए गजानफर के खिलाफ लगातार दो चौके और मिडऑन के ऊपर से बड़ा छक्का जड़ दिया। हालांकि, उनकी पारी भी ज्यादा लंबी नहीं चली और बॉश की शानदार यॉर्कर पर जुरेल का विकेट उखड़ गया।
डोनोवन फरेरा 14 गेंद में 18 रन बनाकर चाहर का दूसरा शिकार बने।बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए आर्चर ने भी अपनी पारी में तीन छक्के जड़े, वहीं जडेजा और बर्गर ने आखिरी ओवरों में मुंबई के गेंदबाजों को परेशान किया, जिससे टीम ने आखिरी पांच ओवर में 73 रन जोड़े।
इस मैच में जीत से राजस्थान का प्लेऑफ में स्थान पक्का हो जाएगा, जबकि हार से उनका अभियान लीग चरण में ही खत्म हो जाएगा।
पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर जायसवाल ने चाहर के खिलाफ छक्के के साथ हाथ खोले। इसके बाद उन्होंने जैक्स की गेंद को भी दर्शकों के बीच पहुंचाया। हालांकि, वह एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में जैक्स की गेंद को हवा में खेल बैठे और बॉश ने आसान कैच लपककर रॉयल्स को पहला झटका दिया।दूसरे छोर पर असहज दिख रहे वैभव सूर्यवंशी (चार) भी अगले ओवर में चाहर की गेंद को हवा में लहराकर कैच आउट हो गए।Innings Break!
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
A collective batting effort by #RR
Will #MI chase it?
Scorecard https://t.co/h2ze7K0gd6#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRR pic.twitter.com/vwRpCZbUmR