सम्बंधित जानकारी
- गत विजेता बैंगलूरू ने 23 रनों से फाइनलिस्ट पंजाब को हराकर पाया प्लेऑफ का स्थान
- कोहली और वैंकटेश के अर्धशतकों ने बैंगलूरू को पंजाब के खिलाफ पहुंचाया 222 रनों तक
- जितेश को मिली बैंगलूरू की कप्तानी, पंजाब ने चुनी गेंदबाजी (Video)
- “अब इंडिया के लिए थोड़ी खेलना है…” विराट कोहली ने मैच के बीच आखिर ऐसा क्यों कहा?
- पंजाब किंग्स की लगातार पांचवी हार, तिलक ने मुंबई को दिलवाई 6 विकेट से जीत
लगातार आधा दर्जन हार से पंजाब के कप्तान श्रेयस निराश, RCB से नहीं ले पाए बदला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से आईपीएल मुकाबले में आज 23 रन से हार झेलने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि उनके हाथ से मैच पॉवरप्ले में ही निकल गया था जब उन्होंने अपने तीन शीर्ष बल्लेबाज गँवा दिए थे।
अय्यर ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, “उन्होंने साफ़ तौर पर शानदार शुरुआत की और पावरप्ले के तुरंत बाद गेंदबाज़ों पर दबाव बना दिया। 222 रन तक पहुंचना काबिल ए तारीफ़ प्रदर्शन था। मुझे लगता है कि मैच पावरप्ले में ही हमारे हाथ से निकल गया। हम पावरप्ले में तीन विकेट गंवा चुके थे और हमारे ज़्यादातर रन बनाने वाले बल्लेबाज़ जल्दी आउट हो गए।”
उन्होंने कहा,”हार से काफी निराश हूं, लेकिन शशांक, स्टोयनिस और कुछ अन्य खिलाड़ियों ने अच्छी पारियां खेलीं। हम 10 रन प्रति ओवर की रफ़्तार के आसपास बने हुए थे, लेकिन हेजलवुड और भुवी ने शानदार गेंदबाज़ी की। नतीजा चाहे जो भी हो, मैं हमेशा सकारात्मक रहता हूं। मैं हर मैच में मजबूत सोच के साथ उतरता हूं और बीती बातों में ज़्यादा नहीं उलझता। यह ख़त्म हो चुका है, अब यह अतीत है। मैं हमेशा सुरंग के आख़िर में दिखने वाली रोशनी की तरफ देखता हूं।”
वेंकटेश अय्यर (नाबाद 73) और विराट कोहली (58) के शानदार अर्धशतकों तथा पर्पल कैप लीडर भुवनेश्वर कुमार (38 रन पर दो विकेट) तथा रसिख सलाम डार (36 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को रविवार को आईपीएल मुकाबले में 23 रन से हराकर शान के साथ प्लेऑफ में जगह बना ली। आरसीबी ने चार विकेट पर 222 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद पंजाब की चुनौती को आठ विकेट पर 199 रन पर थाम लिया।
आरसीबी इस जीत के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गयी है। आरसीबी की 13 मैचों में यह नौंवीं जीत है और उसने टॉप दो टीमों में अपना स्थान लगभग सुनिश्चित कर लिया है। पंजाब लगातार छठी हार के बाद 13 मैचों में 13 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है। उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा और अन्य मैचों से अनुकूल परिणाम की उम्मीद करनी होगी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को भुवनेश्वर ने पॉवरप्ले में अपने पहले दो ओवरों में दोनों ओपनरों प्रियांश आर्य (0) और प्रभसिमरन सिंह (2) को आउट कर ऐसा झटका दिया जिससे वे अंत तक उबर नहीं सके। रही सही कसर रसिख सलाम डार ने कप्तान श्रेयस अय्यर (1) को आउट कर पूरी कर दी। प्लेऑफ में तीन विकेट गंवाने के बाद पंजाब की टीम आखिर तक संघर्ष करती रह गयी। कूपर कॉनली ने 37, सूर्यांश शेडगे ने 35, मार्कस स्टॉयनिस ने 37 और शशांक सिंह ने 56 रन बनाये लेकिन यह काफी नहीं था।
पिछले साल के दो फ़ाइनलिस्ट का आमना-सामना था और एकबार फिर से आरसीबी की टीम ने जीत हासिल की। पहले विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर की बेहतरीन पारियों ने उन्हें एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। उसके बाद भुवी, हेजलवुड और रसिख की गेंदबाज़ी ने शुरुआत में ही पंजाब को बैकफ़ुट पर धकेला दिया और वापसी करने का कोई मौक़ा नहीं दिया।