श्रेयस के पहले IPL शतक से पंजाब की उम्मीदें कायम, लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
LSGvsPBKS पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगातार 6 हार का सिलसिला तोड़ा और लखनऊ के खिलाफ नाबाद शतक अपनी टीम को प्लेऑफ में जाने का मौका दिया। कप्तान ने सुनिश्चित किया कि 18 ओवर तक टीम के 200 रन बन जाए जिससे प्लेऑफ की राह आसान हो।
उस स्थिति में केकेआर को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करनी होंगी। कुल मिलाकर रविवार का दिन प्लेऑफ की चौथी टीम तय करेगा। 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को मोहम्मद शमी ने पहली ही गेंद पर प्रियांश आर्य (शून्य) को आउटकर पहला झटका दिया। तीसरे ओवर में शमी ने 20 रन के स्कोर पर कूपर कॉनली (18) का शिकार कर लिया। ऐसे संकट के समय कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रभसिमरन सिंह के साथ तीसरे विकेट लिए 140 रन जोड़ कर अपनी टीम की मैच में वापसी कराई।
15वें ओवर में अर्जुन तेंदुलकर ने प्रभसिमरन सिंह को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों में सात चौके और दो छक्के लगाते हुए 69 रनों की पारी खेली। पंजाब किंग्स ने 18 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। श्रेयस अय्यर ने 51 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए नाबाद 101 रन बनाये। सूर्यांश शेडगे नौ रन बनाकर नाबाद रहे।लखनऊ सुपर जायंट्स् के लिए मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिये। अर्जुन तेंदुलकर ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया और पंजाब को 18 ओवर में जीत दिला दी। अब पंजाब का भाग्य राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथ में है। अगर राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को मुम्बई को हरा दिया तो फिर पंजाब किंग्स टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। हालांकि अगर कल मुम्बई ने आरआर को हरा दिया तो फिर सारी निगाह केकेआर बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मुक़ाबले पर होंगी।Back to the WINNING ways! #PBKS end their losing streak with a -wicket win
— IndianPremierLeague (@IPL) May 23, 2026
Scorecard https://t.co/2ADKr4dqhi#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvPBKS pic.twitter.com/YP0tImLNYv