किंग को बोल्ड कर औरेंज कैप लेने से रोका, प्रिंस पर्पल कैप के करीब पहुंचे (Video)
IPL 2026 में गुरुवार रात लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को नौ रन से हराया। हालांकि इस मैच के बाद ऑरेंज कैप टेबल में कुछ ज़्यादा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन पर्पल कैप की दौड़ जरूर दिलचस्प हो गई है।कल के मैच में प्रिंस यादव का विराट कोहली को बोल्ड करना चर्चा का विषय रहा। एक खूबसूरत अंदर आती हुई गेंद पर कोहली ने गिल्लियां गंवाई। लखनऊ सुपर जाएंट्स इसे कह रहा है। बहरहाल ना केवल 0 पर कोहली को बोल्ड कर प्रिंस ने उनको औरेंज कैप लेने से रोका वह खुद भी पर्पल कैप के पास पहुंच गए हैं।
पर्पल कैप लीडरबोर्ड
प्रिंस यादव: यह नाम अब विराट कोहली शायद लंबे समय तक नहीं भूलेंगे। एलएसजी के इस तेज गेंदबाज़ ने आरसीबी के स्टार बल्लेबाज़ को दूसरी ही गेंद पर शानदार इनस्विंग से बोल्ड कर दिया। मैच में यह प्रिंस का पहला विकेट था। बाद में उन्होंने कुल तीन विकेट लिए और इस सीजन अपने विकेटों की संख्या 16 तक पहुंचा दी।
यह आंकड़ा गुजरात टाइटंस (जीटी) के कगिसो रबाडा और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के इशान मलिंगा के बराबर है। हालांकि बेहतर इकॉनमी रेट के कारण प्रिंस उनसे ऊपर हैं। प्रिंस की इकॉनमी 8.08 की है, जबकि रबाडा ने 9.23 और मलिंगा ने 9.44 रन प्रति ओवर दिए हैं।
इन तीनों से ऊपर सिर्फ आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अंशुल कम्बोज हैं, जिनके नाम 17 विकेट हैं। भुवनेश्वर के पास टॉप पर अकेले पहुंचने का मौक़़ा था, लेकिन वह एलएसजी के ख़िलाफ़ विकेट नहीं ले सके।
ऑरेंज कैप लीडरबोर्डभुवनेश्वर की तरह कोहली के पास भी रन स्कोरर्स की सूची में ऊपर जाने का मौक़ा था, लेकिन वह इस मैच में खाता नहीं खोल सके। इसी वजह से वह 379 रन के साथ नौवें स्थान पर बने हुए हैं।
हालांकि मिचेल मार्श ने लंबी छलांग लगाई। आरसीबी के खिलाफ 56 गेंदों में 111 रन की पारी खेलने के बाद वह ऑरेंज कैप टेबल में 12वें स्थान पर पहुंच गए। अब इस सीजन उनके नाम 367 रन हो गए हैं।
ऑरेंज कैप की रेस में फ़िलहाल एसआरएच की जोड़ी सबसे आगे है। हेनरिक क्लासेन 494 रन के साथ टॉप पर हैं, जबकि अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के केएल राहुल (445), एसआरएच के इशान किशन (409) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के वैभव सूर्यवंशी (404) हैं।
आईपीएल 2026 की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें