मुंबई ने टॉस जीतकर लखनऊ के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)
MIvsLSGमुम्बई इंडियंस ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 47 मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज मुम्बई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा पिछले कुछ मैचों में हमने देखा है कि हवा चलने के कारण ओस का अधिक प्रभाव नहीं पड़ा है तो हम उसका ही लाभ लेना चाहते हैं। हार्दिक स्वस्थ नहीं हैं तो आज उनकी जगह जिम्मेदारी निभा रहा हूं। MI ऐसे प्रदर्शन के लिए नहीं जानी जाती है तो हम अपनी साख के लिए खेलेंगे। पांच मैच बचे हैं तो हम दर्शकों को खुश करने के साथ ही अपना भी बेस्ट देना चाहेंगे। रोहित शर्मा और कॉर्बिन बॉश की वापसी हुई है।
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि वानखेड़े ऐसी पिच है जिस पर आप कोई भी स्कोर चेज़ करने के लिए जा सकते हैं। मिस्टर गोयनका सबसे अधिक परेशानी उठा रहे हैं क्योंकि हम सभी जानते हैं कि वह इस खेल को लेकर कितने जज्बाती हैं। हमने उन्हें और अपने फैंस दोनों को काफी निराश किया है। इस एक हफ्ते के ब्रेक के बाद हम अपना 200 प्रतिशत देने की कोशिश करेंगे। हमारी टीम में तीन बदलाव हुए हैं। इंग्लिस और अक्षत रघुवंशी का डेब्यू हो रहा है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
मुम्बई इंडियंस (एकादश):- रायन रिकलटन, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर और रघु शर्मा।
लखनऊ सुपर जायंट्स (एकादश):- मिचेल मार्श, जॉश इंग्लिस, निकोलस पूरन, एडन मारक्रम, ऋषभ पंत, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान और प्रिंस यादव।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें