बुमराह को आराम देकर मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)
MIvsRR मुम्बई इंडियंस (MI) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 69वें मुकाबले में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
टॉस के बाद हार्दिक ने कहा पिच अच्छी दिख रहा है और शाम को इसके और भी बेहतर होने की उम्मीद है। हम अपना बेस्ट देना चाहते हैं और लोगों को मैच का लुत्फ़ देने की कोशिश करेंगे। टीम के लिए इस मैच का महत्व काफ़ी अधिक है। हमारा सीज़न कठिन रहा, लेकिन हम इसका अंत अच्छे से करना चाहते हैं। बुमराह आराम कर रहे हैं, दीपक की वापसी हुई है।
वहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करते। हम जानते हैं कि ये हमारा अंतिम मैच हो सकता है और हम अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे। उम्मीद है कि हम अपने मौक़ों को भुनाएंगे और अच्छा करेंगे। यदि हम जीत गए तो बिना किसी के मदद से प्लेऑफ़ में पहुंच जाएंगे। रवींद्र जाडेजा, रियान पराग और नांद्रे बर्गर के रूप में आरआर ने तीन बदलाव किए हैं।
मुंबई इंडियंस (एकादश): रायन रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर और रघु शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स (एकादश): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डॉनोवन फ़रेरा, शुभम दुबे, दसून शानका, जोफ़्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा और बृजेश शर्मा।
वहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करते। हम जानते हैं कि ये हमारा अंतिम मैच हो सकता है और हम अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे। उम्मीद है कि हम अपने मौक़ों को भुनाएंगे और अच्छा करेंगे। यदि हम जीत गए तो बिना किसी के मदद से प्लेऑफ़ में पहुंच जाएंगे। रवींद्र जाडेजा, रियान पराग और नांद्रे बर्गर के रूप में आरआर ने तीन बदलाव किए हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-Toss update from Mumbai @mipaltan won the toss and elected to bowl first against @rajasthanroyals
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
Updates https://t.co/h2ze7K0gd6#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRR pic.twitter.com/CStsvZbcuO
मुंबई इंडियंस (एकादश): रायन रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर और रघु शर्मा।