पहली बार चेन्नई के लिए एक भी IPL मैच नहीं खेल पाए महेंद्र सिंह धोनी
ऐसा पहली बार हुआ है जब महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी में पूरे आईपीएल से बाहर हुए हों। इस सत्र उन्होंने अपनी फ्रैंचाइजी के लिए एक भी मैच नहीं खेला। जब चेन्नई सुपर किंग्स पर प्रतिबंध लगा था तब वह राइजिंग सुपर जाएंट्स का हिस्सा थे।लेकिन इस साल वह चोट से ही प्रभावित रहे। पहले भाग में उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट हुई उसके बाद उन्हें अभ्यास मैच में चोट लग गई। हैदराबाद के खिलाफ वह डगआउट में तो थे लेकिन फिट नहीं। अंतिम मैच से पहले उनके अंगूठे में चोट लग गई और वह रांची लौट गए।
धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से आईपीएल खेलना जारी रखा है। इस 44 वर्षीय खिलाड़ी के आईपीएल में भविष्य को लेकर प्रत्येक सत्र में कयास लगाए जाते हैं। धोनी अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं इसलिए उनके लिए मैच फिटनेस बनाए रखना और भी मुश्किल हो जाता है।
धोनी ने पिछले आईपीएल में 14 मैच खेले थे और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए फिनिशर की भूमिका निभाई थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से उन्हें घुटने की समस्या से बार-बार जूझना पड़ा है और 2023 में उनकी सर्जरी भी हुई थी।
छोटे लक्ष्य पर चेन्नई को मिस किया माही ने
उनकी अनुपस्थिति टीम को पहले मैच में ही खल गई जब टीम 94 रनों पर 9 विकेट गंवा बैठी थी। टीम के अंग्रेजी ऑलराउंडर जेमी ओवरटन ने 36 गेंदो में 42 रन बनाकर टीम को 127 रनों तक पहुंचाया। ना केवल बल्लेबाजी लेकिन चेन्नई की टीम महेंद्र सिंह धोनी का अनुभव मिस कर रही है।
इसके अलावा चेन्नई बनाम हैदराबाद के पहले मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ 6 गेंदों में जीत के लिए 18 रनों की दरकार थी। लेकिन चेन्नई हैदराबाद के खिलाफ जीत नहीं पाई। ऐसे छोटे टारगेट माही टीम के लिए कई बार बना जाते थे।
धोनी 2008 से आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। वे 18 सीजन में 5,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनके नाम विकेट के पीछे भी 200 से ज्यादा सफलताएं दर्ज है। धोनी इस टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। वे चेन्नई को 5 बार खिताब दिला चुके हैं।
यह अफवाह गर्म थी कि महेंद्र सिंह धोनी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेल सकते हैं और शायद संन्यास भी ले सकते है। लेकिन फिर वही ढाक के 3 पात हुआ और टॉस जीतने के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने यह साफ कर दिया कि वह साथ आए जरुर है लेकिन खेलने के लिए फिट नहीं है।CSK fans after another group stage exit pic.twitter.com/oDrlm4XHCG
— Pakchikpak Raja Babu (@HaramiParindey) May 21, 2026