1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Kolkata Knight RIders wins toss against Gujarat Titans to bat first
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 (21:39 IST)

कोलकाता ने गुजरात के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी (Video)

Kolkata Knight RIders
KKRvsGT कोलकाता नाईट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडयिम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। कोलकाता को अभी जीत का खाता खोलना बाकी है वहीं गुजरात 2 मैच जीत चुका है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला किया है। हम चाहते हैं कि हमारे बल्लेबाज खुलकर खेलें। हमारे लिए जिस तरह का टूर्नामेंट गया है, हमने सबकुछ ट्राई कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करके भी देख लिया है। मुझे लगता है कि बल्लेबाजों को वो फ्रीडम देकर टोटल को डिफेंड करना ज्यादा सही फ़ैसला हो सकता है।

कई बार आपको डाटा और स्टैट्स पर ज्यादा निर्भर नहीं रहना चाहिए। आप एक टीम के तौर पर क्या महसूस करते हैं और आप क्या करना चाहते हैं, इस पर देखना चाहिए। जैसा मैंने कहा कि हमारे लिए जिस तरह का टूर्नामेंट अभी रहा है, हम चीजों को बदलना चाहते हैं। इसलिए मैंने सोचा कि पहले बल्लेबाजी करना ज्यादा सही फैसला है।

वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि सच कहूं तो, हम पहले गेंदबाज़ी करते। मुझे हमेशा लगता है कि मौसम थोड़ा गर्म होता जा रहा है, इसलिए शायद थोड़ी ओस पड़ सकती है। हमने पिछले 3-4 मैचों में ऐसा नहीं देखा है, लेकिन जैसे-जैसे हम टूर्नामेंट में आगे बढ़ेंगे और मौसम और गर्म होगा, शायद थोड़ी ओस पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि टीम कोई बदलाव नहीं है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-


केकेआर (एकादश) : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम साइफ़र्ट, अंगकृष रघुवंशी, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी।

जीटी (एकादश): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
ये भी पढ़ें
महेंद्र सिंह दिखे टीम के साथ, क्या दिखेंगें हैदराबाद के खिलाफ