सम्बंधित जानकारी
- कोलकाता के खिलाफ केएल का कमाल, दिल्ली को पहुंचाया 200 पार
- राजस्थान ने मुंबई को 30 रनों से हराकर पाया प्लेऑफ का आखिरी स्थान
- कोलकाता ने टॉस जीतकर दिल्ली के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)
- बिना किसी अर्धशतक के राजस्थान मुंबई के खिलाफ पहुंची 200 पार
- अर्जुन ने 4 ओवर में दिए 36 रन, 1 विकेट लेने पर मिली पिता सचिन से शाबाशी
पहले बल्ले फिर गेंद से जोफ्रा आर्चर अकेले ही कर गए मुंबई का डिपार्चर (Video)
जोफ्रा आर्चर (32 रन /17 रन पर 3 विकेट) के कमाल के हरफनमौला प्रदर्शन से राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हरा दिया। इसके साथ आरआर ने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ एलिमिनेटर का टिकट बुक कर लिया है, जबकि पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स बाहर हो गए हैं।
आरआर के गेंदबाजों ने अंतिम पांच ओवरों में जो वापसी की है वह काबिलेतारीफ है। टाईमआउट से पहले दबाव पूरी तरह आरआर पर था क्योंकि हार्दिक ने गजब का काउंटर अटैक किया था। हालांकि, 16वें ओवर में ही आर्चर का अंतिम ओवर इस्तेमाल करने का साहसिक निर्णय आरआर के पक्ष में गया और उन्होंने हार्दिक का अहम विकेट निकाला। इसके बाद पुंजा को भी विकेट लेने के लिए लाया गया और वह बॉश का विकेट लेने में सफल रहे। एमआई की टीम पूरी तरह कंट्रोल में थी लेकिन उन्हें सीज़न का अंत हार के साथ स्वीकार करना होगा।
18वें ओवर की चौथी गेंद पर नांद्रे बर्गर ने सूर्यकुमार यादव को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर मुम्बई को बड़ा झटका दिया। सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 60 रनों की पारी खेली। 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर बृजेश कुमार ने दीपक चाहर (आठ) को पगबाधा आउट कर दिया। मुम्बई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 175 रन ही बना सकी और मुकाबला 30 रनों से हार गई।
आरआर के लिए जोफ्रा आर्चर ने 17 रन पर तीन विकेट लिये जबकि नांद्रे बर्गर, यश पुंजा, बृजेश शर्मा को दो-दो विकेट मिले।
13वें ओवर में कार्बिन बॉश ने ध्रुव जुरेल को बोल्ड कर आरआर को बड़ा झटका दिया। ध्रुव जुरेल ने 26 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (38) रन बनाये। डॉनोवन फ़रेरा 15 गेंदों में (18) रन को चाहर ने आउट किया। शुभम दुबे (पांच) को शार्दुल ठाकुर ने आउट किया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ने जोफ्रा आर्चर को भी बाउंड्री पर कैच आउट करा दिया। जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के उड़ाते हुए 32 रन बनाये। आरआर ने निर्धारित 20 ओवरों में लड़खड़ाते हुए आठ विकेट पर 205 रन बनाये। रवींद्र जडेजा ने 11 गेंदों में (नाबाद 19) रनों की पारी खेली। नांद्रे बर्गर ने तीन गेंदों में (नाबाद 10) रन बनाये।मुंबई इंडियंस के लिए दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिये। विल जैक्स, ए एम ग़ज़नफ़र और कार्बिन बॉश ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
आरआर के गेंदबाजों ने अंतिम पांच ओवरों में जो वापसी की है वह काबिलेतारीफ है। टाईमआउट से पहले दबाव पूरी तरह आरआर पर था क्योंकि हार्दिक ने गजब का काउंटर अटैक किया था। हालांकि, 16वें ओवर में ही आर्चर का अंतिम ओवर इस्तेमाल करने का साहसिक निर्णय आरआर के पक्ष में गया और उन्होंने हार्दिक का अहम विकेट निकाला। इसके बाद पुंजा को भी विकेट लेने के लिए लाया गया और वह बॉश का विकेट लेने में सफल रहे। एमआई की टीम पूरी तरह कंट्रोल में थी लेकिन उन्हें सीज़न का अंत हार के साथ स्वीकार करना होगा।
206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने रोहित शर्मा (शून्य) को आउट कर पहला झटका दिया। इसके बाद तीसरे ओवर में आर्चर ने नमन धीर (छह) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। अगले ओवर में नांद्रे बर्गर ने रायन रिकलटन सात गेंदों में 12 रन का शिकार कर लिया। छठे ओवर में बृजेश शर्मा ने तिलक वर्मा (तीन) को बोल्ड कर आरआर को चौथी सफलता दिलाई। 16वें ओवर में आर्चर ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे कप्तान हार्दिक पंड्या को आउटकर पवेलियन भेज दिया। हार्दिक पंड्या ने 15 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 34 रनों की पारी खेली। कॉर्बिन बॉश (दो) रन को यश पुंजा ने आउट किया।JOFRA ARCHER SHOW AT THE WANKHEDE. pic.twitter.com/l0jacuof9Z
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 24, 2026
18वें ओवर की चौथी गेंद पर नांद्रे बर्गर ने सूर्यकुमार यादव को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर मुम्बई को बड़ा झटका दिया। सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 60 रनों की पारी खेली। 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर बृजेश कुमार ने दीपक चाहर (आठ) को पगबाधा आउट कर दिया। मुम्बई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 175 रन ही बना सकी और मुकाबला 30 रनों से हार गई।
आरआर के लिए जोफ्रा आर्चर ने 17 रन पर तीन विकेट लिये जबकि नांद्रे बर्गर, यश पुंजा, बृजेश शर्मा को दो-दो विकेट मिले।
इससे पहले आज मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही और उसने 33 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। पहला विकेट यशस्वी जायसवाल (27) के रूप में गिरा। उन्हें विल जैक्स ने आउट किया। यशस्वी ने अपनी पारी में तीन छक्के लगाये। अगले ही ओवर में दीपक चाहर ने वैभव सूर्यवंशी (चार) का शिकार कर लिया। इसके बाद मुंबई के गेंदबाजों ने आरआर के बल्लेबाजों को जमने का मौका नहीं दिया। सातवें ओवर में गजनफर ने कप्तान रियान पराग (14) रन को आउट कर पवेलियन भेज दिया। दासुन शानका 15 गेंदों में (29) रन बनाकर आउट हुये। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के लगाये।A Very Dangerous Cameo By Jofra Archer. Single Handedly Carried Rajasthan Royals Batting pic.twitter.com/4YsVUKfAsr
— Aryan Goel 2.0 (@AryanGoelNew) May 24, 2026