1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Hyderabad wins the toss & elects to bat first against Kolkata

हैदराबाद ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी (Video)

IPL
SRHvsKKR सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो-दो बदलाव किए हैं।सनराइजर्स हैदराबाद ने नीतिश कुमार रेड्डी के बीमार होने के कारण स्मरण को डेब्यू का मौका दिया, जबकि हर्षल पटेल को हर्ष दुबे की जगह टीम में शामिल किया गया।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से मनीष पांडे इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे हैं। उन्हें रमनदीप सिंह की जगह टीम में लिया गया है। इसके अलावा फिन एलेन को टिम सिफर्ट की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।


ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती.

इम्पैक्ट सब: फ़िन एलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी, नवदीप सैनी और टिम साइफर्ट

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा.

इम्पैक्ट सब: हर्ष दुबे, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब हुसैन और ज़ीशान अंसारी.
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
ऋतुराज की कप्तानी पारी ने चेन्नई को मुंबई पर दिलाई 8 विकेटों से जीत