गुजरात ने लखनऊ के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी (Video)
GTvsLSG गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों ही टीमों को पिछले मैच में अविश्वसनीय जीत मिली थी और दोनों टीमें वही लय लेकर मैदान पर उतरी है।
गिल ने कहा हमारे लिए हर दो अंक बेहद महत्वपूर्ण हैं। शुरुआती कुछ मैचों में नतीजा आख़िरी गेंद तक गया था, ऐसे में उन दो अंकों ने राहत की सांस दी है। हमारा सफर अब तक शानदार रहा है। मेरे लिए निरंतरता सबसे बड़ी चीज है और हम उसी के लिए कोशिश करते हैं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। पिछला मैच ज़बरदस्त रहा। हर जीत अहम होती है, और जब आप उस अंदाज में जीतते हैं, तो वह और भी बेहतर होता है। लेकिन अब हम आगे बढ़ चुके हैं। हेड टू हेड आंकड़ों से हौसला जरूर मिलता है, लेकिन आपको हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है। पिछले मैच में हमने इंटेंट पर बात की थी, हम हमेशा इसी पर बात करते हैं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-लखनऊ सुपर जायंट्स (एकादश): एडन मारक्रम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी।
गुजरात टाइटंस (एकादश) : बी साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें