1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Delhi Capitals won the toss and elected to field first against Bengaluru
Last Updated : शनिवार, 18 अप्रैल 2026 (16:16 IST)

दिल्ली ने टॉस जीतकर बैंगलूरू के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

DCvsRCB
DCvsRCB दिल्ली कैपिटल्स ने बैंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने का फैसला किया। 
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद अक्षर ने कहा पिच थोड़ी सी सख्त है। ऐसा हो सकता है कि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी धीमी आए लेकिन चिन्नास्वामी एक चेजिंग ग्राउंड है।उन्होंने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं है। वहीं आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि मैं खुश हूं, क्योंकि हम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहते थे। हम बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे। हमारे पास हौसला बढ़ाने के लिए यह (हरी) जर्सी है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

दिल्ली कैपिटल्स (एकादश): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (एकादश): विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जॉश हेजलवुड
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
जीत को तरस रही कोलकाता के सामने ईडन पर होंगे राजस्थान के रजवाड़े