दिल्ली ने चेपॉक पर टॉस जीतकर चेन्नई के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)
CSKvsDC दिल्ली कैपिटल्स ने चेपॉक के मैदान पर टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की टीम गुजरात से हारकर आ रही है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को जीत का खाता खोलना है।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि विकेट अच्छी लग रही है और हम चेन्नई सुपर किंग्स को कम स्कोर पर रोककर रन चेज़ करना चाहेंगे। ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी शानदार है। हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं। नीतीश राणा और विप्रज निगम की जगह आक़िब नबी और आशुतोष शर्मा खेलते नजर आएंगे।
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा अगर मैं भी टॉस जीतता तो पहले गेंदबाजी ही करता। हालांकि पहले बैटिंग करना भी 50-50 फ़ैसला हो सकता है। हमारी बैटिंग इस वक्त अच्छा कर रही है। ब्रेविस का आना शानदार है। इसके अलावा मैट हेनरी की जगह आज गुरजपनीत खेलेंगे।
एकादश इस प्रकार है:-चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह और खलील अहमद।
दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें