1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Delhi Capitals wins the toss and bowls first against Punjab Kings
Last Modified: सोमवार, 11 मई 2026 (20:35 IST)

दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

Delhi Capitals
DCvsPBKS दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 55वें मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा टॉस जीतना ही सही है।

हम कुछ अहम पलों को भुना नहीं पाए लेकिन कुल मिलाकर हमने अच्छी क्रिकेट खेली है। हम समीकरण के बारे में अधिक नहीं सोच रहे हैं और अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने की सोच रहे हैं। पिच का आइडिया हो जाए इसलिए हमने गेंदबाजी का फैसला किया है।

टीम में पांच बदलाव हैं। पोरेल, परख, मिलर, नबी और माधव तिवारी खेल रहे हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि सीजन में हम जो कर रहे हैं बस उसी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और अपने इंस्टिंक्ट को बैक करने की कोशिश करना चाहते हैं। यही एक पहलू है जिसमें हम पिछले कुछ मुक़ाबलों से पिछड़ रहे हैं। इस टूर्नामेंट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। लॉकी फ़र्ग्युसन नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह पर बेन ड्वारश्विस आए हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

दिल्ली कैपिटल्स (एकादश): केएल राहुल (विकेट कीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी।

पंजाब किंग्स (एकादश): प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसन, बेन ड्वारश्विस, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
Vinesh vs WFI: अयोग्य होने के बाद भी ट्रायल देने पहुंची फोगाट