दिल्ली ने टॉस जीतकर गुजरात के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)
DCvsGTदिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026 के 14वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करन का फैसला किया।
आज दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद अक्षर ने कहा हमने पिछले दो मैचों में चेज़ करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है और यह एक ताजा विकेट है। बारिश हुई है; इसलिए विकेट में थोड़ी नमी हो सकती है। पहले गेंदबाजी कर विकेट को देखेंगे, उन्हें कम स्कोर पर रोकेंगे और फिर स्कोर को चेज़ करेंगे। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं हैं।
वहीं गुजरात टाइंटस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा हम वैसे भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, अगर मौसम ऐसा ही रहा, तो दूसरी पारी में ओस नहीं पड़ेगी। यह सब कंडीशंस को समझने के बारे में है, हमारी ओपनिंग साझेदारी अच्छी है (साई सुदर्शन के साथ) और उम्मीद है, हम बोर्ड पर अच्छे रन बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है कुमार कुशाग्र मेरी जगह बाहर बैठेंगे, शेष पिछले मैच वाली टीम है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
दिल्ली कैपिटल्स (एकादश):- केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन और मुकेश कुमार।
गुजरात टाइटंस (एकादश):- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगीसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें