दिल्ली ने फेरा राजस्थान के अरमानों पर पानी, 5 विकेट से दी मात
DCvsRR DCvsRR दिल्ली के सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल और केएल राहुल के शानदार अर्धशतक की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेटों से हराकर खुद को इंडियन प्रीमियर लीग में जिंदा रखा। इस मैच के बाद 3 टीमों के 12 अंक हो गए है जो 5 6 और 7 के पायदान पर खड़ी है। राजस्थान द्वारा दिए 195 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने अंतिम ओवर में हासिल कर लिया।दिल्ली कैपिटल्स के अब 13 मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक हो गए हैं और उनके प्लेऑफ की उम्मीदें अभी जिंदा हैं।
आशुतोष शर्मा ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी। आशुतोष शर्मा और अक्षर पटेल के बीच छठें विकेट के लिए अविजित 22 रनों की मैच विजयी साझेदारी हुई। आशुतोष शर्मा ने पांच गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 18 रन बनाये। अक्षर पटेल ने 18 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 34 रनों की पारी खेली। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
डॉनोवन फरेरा को ओवर देकर रियान पराग ने एक गैंबल खेला था लेकिन उस ओवर में 16 रन आ गए और मैच दिल्ली कैपिटल्स की तरफ मुड़ गया। 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभिषेक पोरेल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट लिए 105 रन जोड़ कर दिल्ली कैपिल्टस को अच्छी शुरुआत दिलाई। 11वें ओवर में बृजेश शर्मा ने अभिषेक पोरेल को आउट कर आरआर को पहली सफलता दिलाई। अभिषेक पोरेल ने 31 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाते हुए 51 रनों की पारी खेली। 13वें ओवर में जोफ्रा
आर्चर ने साहिल परख (नौ) को आउट कर दिल्ली को दूसरा झटका दिया। 15वें ओवर में दशून शानका ने केएल राहुल को आउट कर दिल्ली को तीसरा झटका दिया। केएल राहुल ने 42 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के उड़ाते हुए 56 रनों की पारी खेली। 17वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने ट्रिस्टन स्टब्स(चार) रन को आउट किया। डेविड मिलर (नौ) को आउट कर बृजेश शर्मा ने अपना दूसरा विकेट लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने 19.2 ओवरों पांच विकेट पर 197 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिये। दसून शानका ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
Ashutosh Sharma dials @DelhiCapitals dial in points
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
They remain alive in the Race for the Playoffs
Scorecard https://t.co/JwHkQQ1ayi #TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRR pic.twitter.com/g44IaiOCqr