1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Chennai Super Kings loses Jamie Overton as all rounder leaves for England
Last Updated : गुरुवार, 14 मई 2026 (15:29 IST)

अंतिम पड़ाव पर भी चोट से परेशान चेन्नई, अंग्रेज ऑलराउंडर पहुंचा स्वदेश

IPL
IPL 2026 में प्लेऑफ़ में पहुंचने के लिए जी तोड़ प्रयास कर रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को एक और बड़ा झटका लगा है क्योंकि ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन जांघ की चोट की जांच के लिए वापस इंग्लैंड लौट गए हैं।

CSK ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि ओवर्टन कितने समय के लिए दूर रहेंगे या वह पूरे सीज़न से बाहर हो गए हैं। लेकिन शेष तीन मुक़ाबलों के लिए उनके वापस लौटने पर संशय है। शुक्रवार को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के ख़िलाफ़ उन्हें अपना अगला मुक़ाबला खेलना है।

CSK ने बुधवार रात को सोशल मीडिया पर कहा, "जेमी ओवर्टन को दाईं जांघ में चोट लगी है और चोट से संबंधित आगे की जांच और प्रबंधन के लिए वह स्वदेश लौटेंगे।"
इस सीज़न में इस समय तक ओवर्टन 17.78 की औसत और 8.89 की इकॉनमी के साथ 14 विकेट लेकर CSK के लिए दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। CSK के पिछले मुक़ाबले में वह प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे थे, 11 मई को LSG के ख़िलाफ़ चेपॉक में CSK की पांच विकेट से जीत में उन्होंने तीन विकेट हासिल किए थे।

बुधवार को ही CSK ने चोट के चलते सीज़न से बाहर हुए रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटका के ऑलराउंडर मक्नील नोरोन्हा को अपने दल में शामिल किया था। इस सीज़न अब तक CSK के कुल चार खिलाड़ी पूरे सीज़न से बाहर हो चुके हैं। घोष के अलावा, नैथन एलिस, आयुष म्हात्रे और ख़लील अहमद सीज़न से बाहर हो चुके हैं। इसके साथ ही एम एस धोनी और ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ स्पेंसर जॉनसन अभी तक इस सीज़न एक भी मुक़ाबला नहीं खेल पाए हैं।इस समय CSK 11 मुक़ाबलों में छह जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
क्रिकेट इतिहास में पहली बार: Ben Stokes पर नजर रखेगी Sarah Taylor, पुरुषों की टीम को ट्रेनिंग देगी यह महिला