1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Bhuvneshwar Kumar bolster grip on Purple Cap in IPL

मजबूत ही होते जा रहे है भुवनेश्वर कुमार, सिर पर सजी है पर्पल कैप

Indian Premiere League
IPL 2026 के रॉयल चैलेंजर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रविवार खेले गये मैच के बाद भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लेकर पर्पल कैप तालिका में अपनी बढ़त मजबूत कर ली। भुवनेश्वर कुमार ने सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य एवं प्रभसिमरन सिंह को पहले और तीसरे ओवर में ही आउट कर दिया। उन्होंने 38 रन देकर दो विकेट लिए। जहां उनकी इस सत्र इकॉनमी 7.70 है तो वहीं इस मैच में उन्होंने 9.50 की इकॉनमी से रन ख़र्च दिए। इन दो विकेटों के साथ उनके इस सत्र 24 विकेट हो गए हैं जो दूसरे स्थान पर मौजूद कगिसो रबाडा से तीन अधिक हैं।

भुवनेश्वर कुमार ने कहा, “यॉर्कर की प्रैक्टिस को लेकर मुझे लगता है कि यह सिर्फ़ मैच से पहले की तैयारी पर निर्भर नहीं करता। पूरे साल मैं जो काम करता हूं, वही असली फर्क पैदा करता है। जब आप वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज़ों के ख़िलाफ़ गेंदबाज़ी करते हैं और अपनी योजना सही तरीके से लागू कर पाते हैं तो उससे आत्मविश्वास मिलता है।
जोश हेज़लवुड के साथ गेंदबाज़ी करने पर भुवी ने कहा,”उनके पास जो अनुभव और स्किल है, उससे बड़ा फर्क पड़ता है। मुझे लगता है कि हम दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह कॉम्प्लिमेंट कर रहे हैं। लेकिन रसिख को भी क्रेडिट मिलना चाहिए। वह ज़्यादा चर्चा में नहीं हैं, लेकिन लगातार अच्छा कर रहे हैं।”

प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने पर भुवनेश्वर ने कहा, ”बहुत अच्छा लग रहा है। पहला लक्ष्य प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई करना था। अगर आप टॉप दो में जगह बना लेते हैं तो वह और भी शानदार होता है। आप देख सकते हैं कि यह हमारे लिए कितना मायने रखता है। पिछले दो महीनों से हम बहुत मेहनत कर रहे हैं।”

इसके अलावा वह चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज से पांच विकेट आगे हैं। शाम वाले मैच में जोफ़्रा आर्चर ने 35 रन देकर दो विकेट लिए और बेहतरीन वापसी की। आर्चर 17 विकेट के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं। चार अन्य गेंदबाजो के नाम 16 विकेट हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
फिटनेस और फॉर्म खराब, कल चयन नहीं हुआ तो रोहित के लिए संन्यास ही विकल्प