1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Axar Patel slams fielders fro sluggish fielding against Chennai Super Kings
Last Modified: रविवार, 12 अप्रैल 2026 (16:44 IST)

गेंदबाज को मिल पाया सिर्फ 1 विकेट फिर भी अक्षर पटेल भड़के खराब फीलडिंग पर

Chennai Super Kings
चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में शनिवार को यहां 23 रन से हार का सामना करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि उनकी टीम को खराब क्षेत्ररक्षण का खामियाजा भुगतना पड़ा।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने संजू सैमसन की नाबाद 115 रन की पारी के दम पर दो विकेट पर 212 रन बनाने के बाद जैमी ओवरटन (18 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली को 189 रन पर ऑल आउट कर 23 रन से जीत दर्ज की।

सैमसन को मैच के 10वें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर पथुम निसंका ने आसान कैच टपकाकर जीवनदान दिया था। उस समय सैमसन 55 रन पर खेल रहे थे। इसके बाद दिल्ली के क्षेत्ररक्षक 59 रन की पारी खेलने वाले आयुष महात्रे को भी रन आउट करने से चूक गए।

अक्षर ने मैच के बाद प्रसारकों से कहा, “टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन लगातार विकेट गिरने से लय टूट गई और मुकाबले पर पकड़ कमजोर पड़ गई।”उन्होंने कहा, “पावरप्ले तक स्थिति संतोषजनक थी, लेकिन उसके बाद जल्दी-जल्दी विकेट गिरने से पूरी लय बरकरार नहीं रह सकी।”

उन्होंने हार का ठीकरा खराब क्षेत्ररक्षण पर फोड़ते हुए कहा, “इस मैच के परिणाम में सबसे बड़ा फर्क क्षेत्ररक्षण ने पैदा किया, क्योंकि कैच टपकने और गलतियों के कारण सुपरकिंग्स को अतिरिक्त मौके मिले।”

उन्होंने गेंदबाजों की सराहना करते हुए कहा, “उन्होंने सीएसके को कम स्कोर पर रोके रखा। सिर्फ दो विकेट गिरने के बावजूद 215 रन के अंदर रोकना शानदार प्रयास था। अगर कुछ कैच मौके में बदल जाते, तो मैच की तस्वीर अलग हो सकती थी।”’’
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
बिनी किसी अर्धशतक के 164 तक पहुंचा लखनऊ, गुजरात के प्रसिद्ध ने 4 विकेट चटके