1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Australian players picks IPL playoffs over Pakistan tour

IPL में प्लेऑफ खेलेंगे ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी, पाकिस्तान दौरे को 'ना' किया

Pakistan
पाकिस्तान इस महीने के आखिर में शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा। सीरीज के मैच रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे।ऑस्ट्रेलिया 30 मई को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पहला एकदिवसीय खेलने से पहले 23 मई को इस्लामाबाद पहुंचेगा। इसके बाद सीरीज दो जून और दो जून को दूसरे और तीसरे वनडे के लिए गद्दाफी स्टेडियम में पहुंचेगी।

आईपीएल का लीग चरण 24 मई को संपन्न होगा जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा।ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के 23 मई को इस्लामाबाद पहुंचने का कार्यक्रम है जो आईपीएल का अंतिम चरण होगा।

कप्तान पैट कमिंस के अलावा ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी सनराइजर्स की टीम का हिस्सा हैं।हैदराबाद की टीम अभी 14 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर चल रही है और प्ले ऑफ में जगह बनाने की प्रबल दावेदार है।जोश हेजलवुड, टिम डेविड, कूपर कोनोली जेवियर बार्टलेट, मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ियों को  यहीं रुकना पड़ सकता है क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु और पंजाब किंग्स के भी प्लेऑफ में पहुंचने की पूरी संभावना है।

आईपीएल में खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के अन्य खिलाड़ी मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस (दोनों लखनऊ सुपर जाइंट्स), मैथ्यू शॉर्ट (चेन्नई सुपरकिंग्स), मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स) और कैमरन ग्रीन (कोलकाता नाइट राइडर्स) हैं।शायद यह खिलाड़ी पाक दौरे पर जा सके क्योंकि इनकी टीमें शायद ही प्लेऑफ पहुंच पाए।
pakistan cricket board
यह दौरा मार्च-अप्रैल 2022 में उनके दौरे के बाद से पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलिया की पहली द्विपक्षीय एकदिवसीय सीरीज है, जिसमें एशियाई टीम ने 2-1 से जीत हासिल की थी।आईसीसी के अनुसार, इस साल की शुरुआत में, ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था, जिसमें मेज़बान टीम ने लाहौर में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।

अगले साल आईसीसी पुरुष एकदिवसीय विश्व कप होने वाला है, इसलिए यह सीरीज दोनों टीमों को 50 ओवर के प्रारुप में कॉम्बिनेशन और मोमेंटम बनाने का एक और मौका देती है। इन मैचों के बाद, ऑस्ट्रेलिया छह व्हाइट-बॉल मैचों के साथ बंगलादेश में वापसी करेगा।इस दौरे में नौ जून से ढाका में तीन एकदिवसीय और 17 जून से चटगांव में तीन टी-20 शामिल हैं।

आईपीएल 2026 की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
पंजाब के स्पिनर युजवेंद्र चहल फ्लाइट में पकड़े गए ई सिगरेट पीते हुए (Video)