कोलकाता ने 7 विकेट से हैदराबाद को रौंदा, प्लेऑफ की उम्मीद कायम
KKRvsSRH अंगकृष रघुवंशी (59) और कप्तान अजिंक्या रहाणे (43) की शानदार पारियों की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 10 गेंदें शेष रहते सात विकेट हरा कर टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज करते हुए अपनी प्ले ऑफ की उम्मीद को जिंदा रखा। यह सनराइजर्स हैदराबाद की चौथी हार है।
रिंकू सिंह ने 19वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर लगातार दो चौके लगाते हुए अपनी टीम को सात विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के साथ दो अहम अंक हासिल करते हुए केकेआर सात अंकों तक पहुंच चुकी है और उसके प्ले ऑफ की उम्मीद जिंदा है। इस मैच में पहली पारी में गेंद बेहद धीमी आ रही थी और स्पिनरों को भी मदद मिल रही थी। हालांकि केकेआर ने जिस तरह की आक्रामक शुरुआत की, उससे यह तय हो गया कि उन्हें ज़्यादा रिस्क लेने की जरूरत नहीं है। रघुवंशी ने अर्धशतक लगाते हुए अपनी लय फिर से हासिल की।
दूसरी पारी में भी पिच थोड़ी धीमी थी लेकिन केकेआर के बल्लेबाजों ने बेहद सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की। 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिन ऐलन और अजिंक्या रहाणे की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए शुरुआती चार ओवरों में 49 रन जोड़े। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर पैट कमिंस ने फिन ऐलन को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई। फिन ऐलन ने 13 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 29 रन बनाये।

15वें ओवर में साकिब हुसैन ने अजिंक्या रहाणे को आउट कर पवेलियन भेज दिया। अजिंक्या रहाणे ने 36 गेंदों में चार चौके एक छक्के की मदद से 43 रन बनाये। 17वें ओवर में शिवांग कुमार ने जीत की ओर अपनी टीम को ले जा रहे अंगकृष रघुवंशी को अपना शिकार बना लिया। अंगकृष रघुवंशी ने 47 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 59 रनों की पारी खेली।कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18.2 ओवरों में तीन विकेट पर 169 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। रिंकू सिंह ने 11 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 22 रन बनाये।Smashed away to seal the all-important @KKRiders with an emphatic outing in Hyderabad to make it a hat-trick of wins
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2026
Scorecard https://t.co/muersQO7at#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvKKR pic.twitter.com/Dlv8HmF12n