शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2020
  3. आईपीएल न्यूज़
  4. Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore IPL 2020 Live Score
Written By वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Last Updated : मंगलवार, 29 सितम्बर 2020 (00:28 IST)

RCB vs MI, IPL 2020 Score : 'सुपर ओवर' में कोहली के 'विराट चौके' से RCB ने मुंबई इंडियंस को हराया

RCB vs MI, IPL 2020 Score : 'सुपर ओवर' में कोहली के 'विराट चौके' से RCB ने मुंबई इंडियंस को हराया - Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore IPL 2020 Live Score
File Photo : Virat Kohli
दुबई। आईपीएल 2020 (IPL 2020) में सोमवार को दूसरी बार कोई मैच 'सुपर ओवर' में गया, जहां विराट कोहली के 'विजयी चौके' ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) पर रोमांचक और सनसनीखेज जीत दिलाई।
 
आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। तीन अर्धशतकों (देवदत्त 54, फिंच 52, एबी डी'विलियर्स नाबाद 55) की मदद से 3 विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम ने 5 विकेट खोकर 201 रन बनाए। इशान किशन 99 रन बनाकर आउट हुए जबकि किरोन पोलार्ड 60 (24 गेंद, 3 छक्के 5 चौके) रन बनाकर नाबाद रहे। 
 

कोहली के 'विराट चौके' से RCB ने मुंबई इंडियंस को हराया
जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विराट कोहली ने विजयी चौका जड़ा
RCB को सुपर ओवर में आखिरी 1 गेंद पर 1 रन चाहिए 
RCB को सुपर ओवर में आखिरी 2 गेंद पर 2 रन चाहिए 
सुपर ओवर में RCB को 6 गेंदों पर मिला 8 रनों का लक्ष्य
मुंबई इंडियंस ने 6 गेंदों में पोलार्ड का विकेट खोकर बनाए 7 रन  
 
रोमांचक स्थिति में मुंबई और बेंगलुरु का मैच 'टाई' : मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 201 रन बनाकर मैच को टाई करवाने में सफल रही। इशान किशन 58 गेंदों में 2 चौके और 9 छक्के लगाकर 99 रनों पर तब आउट हो गए जब मुंबई को जीत के लिए 1 गेंद पर 5 रन चाहिए थे। पोलार्ड को विजयी छक्के की जरूरत थी लेकिन उदाना की गेंद पर चौका ही लगा। मैच का फैसला अब सुपर ओवर में होगा। पोलार्ड 24 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों के साथ 60 रन पर नाबाद रहे।
पोलार्ड और किशन ने मुंबई को मैच में लौटाया : एक समय मुंबई हार की तरफ अग्रसर हो रहा था लेकिन पोलार्ड की तूफानी पारी (20 गेंदों में 53 रन, 2 चौके, 5 छक्के) के अलावा इशान किशन की 77 रनों की पारी ( 50 गेंद, 2 चौके 6 छक्के) की बदौलत मुंबई में मैच में वापस लौट आया है। मुंबई ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बना लिए हैं। 12 गेंदों में उसे जीत के लिए 30 रन चाहिए। 
File Photo : Ishan Kishan
मुंबई को 18 गेंद में 53 रन की दरकार : मैच में अब सिर्फ 3 ओवर का खेल बाकी है और मुंबई जीत से 53 रन दूर है। इशान किशन 48 गेंदों पर 2 चौके व 5 छक्कों की मदद से 70 रन पर नाबाद है जबकि किरोन पोलार्ड ने 16 गेंदों पर 2 चौकों व 3 छक्के की मदद से 38 रन बनाए है। 
 
मुंबई को जीत के लिए 36 गेंदों में 104 रनों की जरूरत : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने गेंदबाजों के कातिलाना आक्रमण की बदौलत ड्राइविंग सीट पर बैठ चुका है। 14 ओवर में मुंबई ने 4 विकेट खोकर 98 रन बनाए हैं। जीत उसे अब दूर की कौड़ी नजर आ रही है क्योंकि 36 गेंदों में उसे 104 रनों की दरकार है। चमत्कार की उम्मीद करना बेमानी ही होगी। इशान किशन 52 और किरोन पोलार्ड 5 रन पर नाबाद हैं।
मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा : हार्दिक पांड्या (15) के रूप में मुंबई का चौथा विकेट गिरा है। 12वें ओवर में जब पांड्‍या को जम्पा ने पैवेलियन का रास्ता दिखाया, तब मुंबई का स्कोर 78 रन था। 12 ओवर में मुंबई का स्कोर 83/4। इशान किशन 43 और किरोन पोलार्ड 1 रन पर नाबाद। मुंबई को 48 गेंदों पर जीत के लिए 119 रनों की जरूरत है। वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में केवल 12 रन देकर 1 विकेट लिया। 

मुंबई इंडियंस दबाव में : 10 ओवरों का खेल हो चुका है और मुंबई इंडियंस ने 3 विकेट खोकर सिर्फ 63 रन ही बनाए हैं। 60 गेंदों पर मुंबई को जीत के लिए 139 रनों की जरूरत है। ईशान किशन 25 और हार्दिक पांड्‍या 15 रन बनाकर क्रीज में हैं। मुंबई ने तीसरा विकेट डिकॉक 14 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की स्पिन के जाल में फंस गए।
 
मुंबई की खराब शुरुआत : मुंबई ने तीन ओवर के भीतर ही अपने 2 कीमती विकेट 16 रन पर खो दिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा (8) और सूर्यकुमार यादव (0) पर पैवेलियन लौटे। 3.2 ओवर में मुंबई का स्कोर 23/2। डिकॉक 9 और इशान किशन 5 रन पर नाबाद। 

मुंबई को मिला 202 रनों का लक्ष्य : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 202 रनों का लक्ष्य दिया है। RCB ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 201 रन बनाए। एबी डी'विलियर्स ने 24 गेंदों पर 4 चौकों व 4 छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन बनाए जबकि शिवम दुबे 10 गेंदों पर 1 चौके व 3 छक्कों की मदद से 27 रन पर अविजित पैवेलियन लौटे।

18 ओवर में RCB का स्कोर 164/3 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट भले ही टीम के लिए बड़ा योगदान नहीं दे सके हो लेकिन दूसरे बल्लेबाजों ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर 164 रनों पर स्कोर पहुंचा दिया। सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्‍कल 54 रन बनाकर जब आउट हुए, तब स्कोर 17.1 ओवर में 154 रन था। फिलहाल एबी डी'विलियर्स 43 और शिवम दुबे 3 रन पर नाबाद हैं। 
File Photo : Virat Kohli
विराट कोहली फिर फ्लॉप, 3 रन बनाकर आउट : आईपीए में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली अपने फॉर्म में नहीं हैं। आज वे केवल 3 रन के स्कोर पर राहुल चहर का शिकार बन गए। बेंगलुरु ने दूसरा विकेट 12.2 ओवर में 92 रन के स्कोर पर विराट का गंवाया। बेंगलुरु ने 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 123 रन ही बनाए हैं। देवदत्त 49 और एबी डी'विलियर्स 12 रन पर नाबाद हैं।  

RCB का पहला विकेट गिरा : आरसीबी का पहला विकेट एरोन फिंच (52) के रुप में 81 के कुल स्कोर पर पैवेलियन लौटा है। फिंच ने 35 गेंदों का सामना किया और 7 चौकों के अलावा 1 छक्का उड़ाया। बेंगलुरु ने 12.2 ओवर में 1 विकेट  नुकसान के 92 रन बना लिए हैं। फिंच देवदत्त 30 और विराट कोहली 3 रन बनाकर नाबाद हैं।

5.2 ओवर में RCB का स्कोर 53/0 : आरसीबी ने 5.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 53 रन बना लिए हैं। फिंच 40 और देवदत्त 9 रनों पर नाबाद हैं। रोहित ने अब गेंदबाजी आक्रमण पर राहुल चहर और जसप्रीत बुमराह को लगा दिया है ताकि वे सलामी जोड़ी को तोड़ सकें। 

बेंगलुरु की तेज शुरुआत : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी की शुरुआत एरोन फिंच और देवदत्‍त पडिक्‍कल ने की है जबकि गेंदबाजी आक्रमण का भार ट्रेंट बोल्ट और जेम्स पेटिनसन के कंधों पर है। आरसीबी ने तेज शुरुआत करते हुए 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। फिंच 18 और देवदत्त 8 रनों पर नाबाद हैं। 
 
टॉस हारकर भी विराट कोहली खुश : इस मैच में ज्यादा दबाव विराट कोहली (Virat Kohli) पर रहने वाला है, जिन्हें अपने बल्ले से आलोचकों को जवाब देना है। टॉस हारने के बाद भी विराट खुश है। उनका कहना है कि दुबई की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल है। यदि मैं टॉस जीतता तो भी बल्लेबाजी को ही चुनता।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : एरोन फिंच, देवदत्‍त पडिक्‍कल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डी'विलियर्स, गुरकीरत सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, इसुरु उडाना, युजवेंद्र चहल, एडम जंपा और नवदीप सैनी।
 
मुंबई इंडियंस : क्विंटन डिकॉक, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जेम्‍स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्‍ट और जसप्रीत बुमराह।
ये भी पढ़ें
IPL 2020 : रोमांच की हदों को पार करने वाला 'सुपर ओवर', RCB की मुंबई इंडियंस पर सनसनीखेज जीत