शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2020
  3. आईपीएल न्यूज़
  4. Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Live score IPL match
Written By वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Last Updated : शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (23:55 IST)

IPL 2020 : KKR को 8 विकेट से हराकर Mumbai Indians अंक तालिका में फिर टॉप पर

IPL 2020 : KKR को 8 विकेट से हराकर Mumbai Indians अंक तालिका में फिर टॉप पर - Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Live score IPL match
अबु धाबी। मुंबई इंडियंस (MI) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से हराकर आईपीएल 2020 (IPL 2020) की अंक तालिका में बेहतर नेट रनरेट के सहारे फिर से टॉप पर पहुंच गई है। कोलकाता ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 148 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने 16.5 ओवर में 2 विकेट पर 149 रन बना डाले। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक 44 गेंदों पर 78 रनों पर नाबाद रहे। मैच के हाईलाइट्‍स...

अंक तालिका में रोमांचक रेस : आईपीएल 2020 की अंक तालिका में रोचक रेस लगी हुई है। गुरुवार तक दिल्ली कैपिटल्स शीर्ष पर पहुंच गई थी तो शुक्रवार को मुंबई इंडियंस ने बेहतर नेट रन के साथ दोबार शीर्ष स्थान हासिल किया। मुंबई ने 8 मैचों में 6 जीत हासिल करके 12 अंक प्राप्त किए जबकि दिल्ली ने भी 8 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक प्राप्त किए हैं। मुंबई का नेट रन रेट +1.353 जबकि दिल्ली का +0.990।
 
डिकॉक ने खेली विजयी पारी : मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्विंटक डिकॉक ने 78 रनों की विजयी पारी खेलकर 16.5 ओवर में ही मैच खत्म कर डाला। डिकॉक ने 44 गेंदों का सामना किया और 9 चौकों के अलावा 3 छक्के लगाए। हार्दिक पांड्या 11 गेंदों पर 3 चौकों व 1 छक्के के साथ 21 रनों पर नाबाद रहे। मुंबई ने 2 विकेट पर 149 रन बनाकर यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। 
 
14वें ओवर में सूर्यकुमार आउट : 13.3 ओवर में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कोलकाता के लिए मुंबई का दूसरा विकेट आउट किया। सूर्यकुमार यादव (10) को वरुण ने जब बोल्ड किया, तब स्कोर 2 विकेट पर 111 पर पहुंच चुका था।
 
रोहित शर्मा आउट, मुंबई का पहला विकेट गिरा : 10.3 ओवर में मुंबई ने पहला विकेट 94 रनों के कुल स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा (35) का खोया। उन्हें शिवम मावी ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के दस्तानों में झिलवाया। रोहित ने 36 गेंदों का सामना किया और 5 चौकों के अलावा 1 छक्का उड़ाया।  
 
डिकॉक का अर्धशतक, मुंबई जीत की ओर : मुंबई की टीम इस मैच में जीत की ओर अग्रसर है। उसे 59 गेंदों में जीत के लिए 59 रनों की जरूरत है। 10.1 ओवर में मुंबई ने बिना कोई नुकसान के 90 रन बनाए हैं। डिकॉक 54 और रोहित शर्मा 31 रनों के निजी स्कोर पर क्रीज में हैं।

मुंबई की तेज शुरुआत : जीत के लिए 149 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस की टीम ने तेज शुरुआत करते हुए 4.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 47 रन बना लिए हैं । रोहित शर्मा 18 और क्विंटन डिकॉक 24 रन पर नाबाद हैं।

मोर्गन और कमिंस के बीच 87 रनों की साझेदारी : कप्तान इयोन मोर्गन और पैट कमिंस ने छठे विकेट के लिए 84 रनों की अविजित साझेदारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 148 रन बनाए। कमिंस 36 गेंदों में 53 और मोर्गन 29 गेंदों में 39 रन पर नाबाद रहे। पहला मैच खेल रहे मुंबई के कुल्टन नाइल ने अंतिम ओवर में 21 रन लुटाए।

कमिंस और मोर्गन ने कोलकाता को संभाला : विकेटों के पतझड़ के बीच पैट कमिंस और इयोन मोर्गन ने शानदार बल्लेबाजी करके कोलकाता को कुछ हद तक संभाला है। 18.2 ओवर में कोलकाता का स्कोर 5 विकट खोकर 120 रन। कमिंस 42 और मोर्गन 22 रन पर नाबाद।

15 ओवर में कोलकाता का स्कोर 95/5 : मुंबई इंडियंस की शानदार गेंदबाजी के सामने कोलकाता के बल्लेबाजों को रन बनाना तेड़ी खीर साबित हो रहा है। 15 ओवर के खत्म होने पर KKR की टीम 5 विकेट खोकर 95 रन ही बना सकी है। कप्तान इयोन मोर्गन 11 और पैट कमिंस 28 रन पर नाबाद हैं। कोलकाता ने पांचवां विकेट (आंद्रे रसेल 12) 10.4 ओवर में 61 रन पर गंवाया था।

कोलकाता की हालत खस्ता 42/4 : 8 ओवर के भीतर ही कोलकाता ने टॉप ऑर्डर के चार बल्लेबाजों (राहुल त्रिपाठी 7, शुभमन गिल 21, नीतीश राणा 5 और‍ दिनेश कार्तिक 4 रन) को खो दिया है। 8.5 ओवर में कोलकाता का स्कोर 4 विकेट खोकर 51 रन। कप्तान इयोन मोर्गन 1 और आंद्रे रसेल 8 रन पर नाबाद। 

कोलकाता का पहला विकेट गिरा : कोलकाता ने तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर पहला विकेट सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी (7) का खो दिया है। राहुल को बोल्ट की गेंद पर सूर्यकुमार ने लपका। 3 ओवर में कोलकाता का स्कोर 18/1। शुभमन गिल 7 रन पर नाबाद हैं जबकि नए बल्लेबाज नीतीश राणा को खाता खोलना बाकी है।
 
KKR ने किए 2 बदलाव : मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरी केकेआर की टीम ने 2 बड़े बदलाव किए हैं। कमलेश नागरकोटी और टॉम बेंटन की जगह शिवम मावी तथा क्रिस ग्रीन को अंतिम 11 में जगह दी है जबकि मुंबई ने जेम्स पेटिनसन की जगह नाथन कोल्टर नाइल को अंतिम एकादश में शामिल किया है।
 
दोनों टीमें इस प्रकार है : कोलकाता नाइट राइडर्स : राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नीतीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, क्रिस ग्रीन, पैट कमिंस, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती और प्रसिद्ध कृष्णा।
 
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, नाथन कोल्टर नाइल औऱ जसप्रीत बुमराह।
ये भी पढ़ें
IPL 2020 : डी कॉक की विस्फोटक पारी, Mumbai Indians की लगातार पांचवीं जीत