बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2020
  3. आईपीएल न्यूज़
  4. MI vs DC, IPL Final Live Score
Written By वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Last Updated : बुधवार, 11 नवंबर 2020 (04:18 IST)

IPL Final : मुंबई इंडियंस 5वीं बार IPL चैम्पियन, दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया

IPL Final : मुंबई इंडियंस 5वीं बार IPL चैम्पियन, दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया - MI vs DC, IPL Final Live Score
Photo courtesy : IPL
दुबई। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने लगातार दूसरी और 5वीं बार इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) का खिताब जीत लिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने सभी खिताब जीते हैं। आज फाइनल में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 5 विकेट से हराया। रोहित ने 68 रन की पारी खेलकर मैच को एकतरफा बना दिया। इस जीत से मुंबई में दिवाली मन गई। मुंबई  2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में  चैम्पियन बना है।

मुंबई इंडियंस 5वीं बार IPL चैम्पियन
दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में 5 विकेट से हराया
मुंबई इंडियंस 5वीं बार IPL चैम्पियन
दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में 5 विकेट से हराया
दिल्ली ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 156 रन बनाए 
मुंबई ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 157 रन बनाए 
मुंबई टीम की मालकिन नीता अंबानी ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों को दी बधाई
नीता अंबानी मास्क पहनकर मैदान पर आई और पांचवीं जीत पर खुशी जताई

क्रुणाल पांड्‍या ने 1 रन लेकर मुंबई आईपीएल का सरपंच बनाया
हार्दिक पांड्‍या 3 रन पर कैच आउट 
मुंबई को जीत के लिए 9 गेंदों में 1 रन की जरूरत 
हार्दिक पांड्‍या 3 रन पर कैच आउट 
आईपीएल में पांचवीं बार चैम्पियन बनने की दहलीज पर मुंबई
मुंबई को जीत के लिए 12 गेंदों में 3 रन की जरूरत

मुंबई को जीत के लिए 16 गेंदों में 9 रन की जरूरत 
मुंबई को जीत के लिए 17 गेंदों में 10 रन की जरूरत 
पोलार्ड को 9 रन पर रबाडा ने बोल्ड किया 
मुंबई का स्कोर 17.1 ओवर में 147/4 
पोलार्ड ने मैदान संभालते ही लगातार 2 चौके जड़े
आईपीएल मैच का सबसे बड़ा ट्‍विस्ट, रोहित आउट
नोत्जे के 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा 68 रन पर आउट
रोहित का असंभव कैच ललित यादव ने लपका 
16.2 ओवर में मुंबई का स्कोर 137/3 
 
16 ओवर में मुंबई का स्कोर 137/2 
मुंबई को जीत के लिए 24 गेंदों में 20 रनों की जरूरत 
रोहित शर्मा 68 और ईशान किशन 26 रन पर नाबाद 

मुंबई जीत से 41 रन दूर : 14 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है। मुंबई को जीत के लिए 36 गेंदों में 41 रनों की जरूरत है। रोहित शर्मा 43 गेंदों पर 64 रन बनाकर नाबाद है जबकि ईशान किशन ने 9 रन बनाए हैं। आईपीएल के इस सीजन में यह पहला अवसर है जबकि रोहित को फॉर्म मिला है, वह भी निर्णायक मौके पर।

रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी : रोहित शर्मा धीरे-धीरे मुंबई को जीत की तरफ ले जा रहे हैं। 10 ओवर में मुंबई का स्कोर 1 विकेट खोकर 88 रन। रोहित 30 गेंदों में 46 और सूर्य कुमार यादव 20 रन पर नाबाद है। मुंबई को 60 गेंदों में 69 रनों की दरकार है।

7 ओवर में मुंबई का स्कोर 65/1 : मुंबई ने 7 ओवरों में 1 विकेट खोकर 65 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 26 और सूर्य कुमार यादव 15 रन पर नाबाद हैं। मुंबई को 78 गेंदों में जीत के लिए 92 रनों की जरूरत है।

मुंबई का पहला विकेट गिरा, डिकॉक आउट : मार्कस स्टोइनिस ने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर मुंबई के डिकॉक (20) को ऋषभ पंत के दस्तानों में झिलवा‍ दिया। मुंबई ने 4.1 ओवर में 45 रन के कुल स्कोर पर पहला विकेट गंवाया।रोहित शर्मा 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर नाबाद हैं।

मुंबई इंडियंस की तूफानी शुरुआत : मुंबई इंडियंस ने तूफानी शुरुआत करते हुए 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 33 रन बना लिए हैं। क्विंटन डिकॉक 11 गेंदों पर 20 और रोहित शर्मा 9 रन पर नाबाद हैं।
 
दिल्ली का 20 ओवर में स्कोर 156/7 : दिल्ली ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 156 रन बनाए श्रेयस अय्यर 50 गेंदों पर 65 रन (6 चौके, 2 छक्के) पर नाबाद रहे। अंतिम ओवर में दिल्ली ने अक्षर पटेल (9) और रबाडा (0) के विकेट खोए। मुंबई के लिए बोल्ट ने 30 रन देकर 3 और कुल्टर ने 29 रन देकर 2 विकेट लिए। 

18 ओवर में दिल्ली का स्कोर 142/5 : दिल्ली ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 142 रन बना लिए हैं। उसने पांचवां विकेट हेटमायर (5) का खोया, जिन्हें बोल्ट ने अपना शिकार बनाया। अय्यर 56 और अक्षर पटेल 5 रन पर नाबाद।
श्रेयस अय्यर का अर्धशतक : दिल्ली की टीम जब मुश्किल हालातों में थी, ऐसे समय श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलकर 40 गेंदों पर अर्धशतक जड़ डाला। 17 ओवर में दिल्ली का स्कोर 4 विकेट खोकर 136 रन। अय्यर 55 और हेटमायर 5 रन पर नाबाद। 
 
साल का पहला अर्धशतक लगाने के बाद ऋषभ पंत आउट : ऋषभ पंत इस साल का पहला अर्धशतक लगाने के बाद 56 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। कुल्टर नाइल की गेंद पर पंत का कैच लपकने में पांड्‍या ने कोई चूक नहीं की। दिल्ली का चौथा विकेट 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर 118 रनों के कुल स्कोर पर गिरा। पंत और अय्यर के बीच चौथे विकेट के लिए 96 रनों की भागीदारी निभाई गई। 

दिल्ली को पंत और अय्यर ने संभाला : 3.3 ओवर में 22 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद दिल्ली की टीम को ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने कुछ हद तक संभाल लिया है। 11 ओवर में दिल्ली का स्कोर 3 विकेट खोकर 82 रन। पंत 34 और अय्यर 30 रन पर नाबाद। 10वें ओवर में पंत ने क्रुणाल पांड्‍या को जो 2 गगनभेदी छक्के लगाए, वह देखते ही बनते थे।

6 ओवर में दिल्ली का स्कोर 41/3 : दिल्ली ने 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 41 रन बनाए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर 13 गेंदों पर 19 और ऋषभ पंत 5 रन पर नाबाद हैं। दिल्ली पर आए दबाव को दूर करने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं अय्यर। 

शिखर धवन आउट, दिल्ली पर संकट : दिल्ली की टीम आईपीएल के फाइनल में बुरी तरह संकट में फंस गई है। सूरमा बल्लेबाज शिखर धवन केवल 15 रन पर जयंत यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए। 3.3 ओवर में दिल्ली ने 22 रन पर तीसरा विकेट गंवा दिया है। 4 ओवर में दिल्ली का स्कोर 25/3। क्रीज में श्रेयस अय्यर (5) के साथ ऋषभ पंत (4) मौजूद हैं। 

दिल्ली का दूसरा विकेट आउट : ट्रेंट बोल्ट की गेंदबाजी पूरे शबाब पर है और उन्होंने दिल्ली को दूसरा झटका दिया। बोल्ट की गेंद पर अजिंक्य रहाणे (2) विकेटकीपर डिकॉक के दस्तानों में समा गए। गेंद ने रहाणे के बल्ले का किनारा लिया और डिकॉक ने कैच लपकने में कोई चूक नहीं की। 2.4 ओवर में दिल्ली का स्कोर 16/2। 

2 ओवर में दिल्ली का स्कोर 11/1 : दिल्ली ने 2 ओवर में 1 विकेट खोकर 11 रन ही बनाए हैं। शिखर धवन 9 और अजिंक्य रहाणे 2 रन पर नाबाद हैं। बुमराह ने दूसरे ओवर में शिखर को काफी परेशान किया। 
 
पहली ही गेंद पर स्टोइनिस आउट : ट्रेंट बोल्ट ने फाइनल मैच की पहली ही गेंद पर दिल्ली को 440 वोल्ट का झटका देते हुए मार्कस स्टोइनिस को विकेटकीपर डिकॉक के दस्तानों में झिलवा दिया। दिल्ली ने 0 पर पहला विकेट गंवाया। मुंबई के खेमे में जश्न का माहौल।

रोहित शर्मा का 200वां आईपीएल मैच : आज रोहित शर्मा 200वां आईपीएल मैच खेलने के लिए उतरे हैं। उन्होंने 199 आईपीएल मैचों की 194 पारियों में 5162 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं। 33 साल के रोहित अपना छठा आईपीएल फाइनल मैच खेल रहे हैं। मुंबई 2013, 2015, 2017 और 2019 की आईपीएल चैम्पियन है। 

रबाडा और बुमराह में पर्पल कैप के लिए जंग : इस मैच में दिल्ली के कासिगो रबाडा और मुंबई के जसप्रीत बुमराह के बीच पर्पल कैप के लिए रोमांचक जंग चल रही है। रबाडा के इस आईपीएल में 29 विकेट हैं जबकि बुमराह के 27 विकेट हैं। यदि रबाडा इस मैच में 3 विकेट हासिल कर लेते हैं तो सबसे ज्यादा 32 विकेट लेने वाले चेन्नई के ब्रावो की बराबरी कर लेंगे। रबाडा ने 29 में से 19 विकेट डैथ ओवरों में प्राप्त किए हैं। 
 
52 दिनों के रोमांच का आखिरी दिन : आईपीएल में 52 दिनों के रोमांच का आज आखिरी दिन है। यूएई में आईपीएल में लीग स्टेज के 56 और 3 प्लेऑफ मुकाबलों के रोमांच के बाद फाइनल पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल को नया चैम्पियन मिलता है या फिर मुंबई के पांचवें खिताब का जश्न मनाता है।
 
आईपीएल ने कोरोना की त्रासदी को कम किया : आईपीएल की शुरुआत ऐसे वक्त हुई थी, जब कोरोनाकाल चरम पर था। लोगों में हताशा और निराशा घर कर गई थी। ऐसे में आईपीएल के मैच यूएई में बिना दर्शकों के आयोजित हुए लेकिन खिलाड़ियों ने अपने जोश, जुनून और जज्बे से हर मैच में जान डाली और टीवी पर दर्शकों को रोमांच के गोते लगाने पर मजबूर किया। किसी मैच का फैसला आखिरी ओवर में हुआ तो कोई मैच आखिरी गेंद तक गया। सुपर ओवर में रोमांच की सीमा कम नहीं हुई।
 
दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन में बेतहाशा उछाल : क्या आपको ताज्जुब नहीं होता कि जो टीम 2019 के आईपीएल में सबसे आखिरी पायदान पर थी, वही टीम आज फाइनल खेल रही है। जी हां, दिल्ली ही वह टीम थी जो पिछले आईपीएल में नंबर 8 की पोजिशन पर थी लेकिन इस आईपीएल में टीम के प्रदर्शन में बेतहाशा उछाल देखने को मिला। दिल्ली ने 16 में से 9 मैच जीते जबकि मुंबई 15 में से 10 मैच जीतने में सफल रहा।
 
सर्वाधिक छक्कों के मामले में मुंबई आगे : आईपीएल 2020 में मुंबई के बल्लेबाजों ने सर्वाधिक छक्कों के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया। मुंबई के महारथियों ने 130 छक्के लगाए हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 84 छक्के लगे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं : मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नाथन कूल्‍टर नाइल, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्‍ट और जसप्रीत बुमराह। 
 
दिल्ली कैपिटल्स : शिखर धवन, मार्कस स्‍टोइनिस, अजिंक्‍य रहाणे, श्रेयस अय्यर(कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, कागिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन और एनरिच नोत्जे।