शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2020
  3. आईपीएल न्यूज़
  4. Chris Gayle peaks at 1000 sixes in T20
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020 (23:49 IST)

'यूनिवर्स बॉस' Chris Gayle टी-20 में 1000 छक्कों के शिखर पर पहुंचे

'यूनिवर्स बॉस' Chris Gayle टी-20 में 1000 छक्कों के शिखर पर पहुंचे - Chris Gayle peaks at 1000 sixes in T20
अबु धाबी। 'यूनिवर्स बॉस' (Universe Boss) के नाम से मशहूर क्रिस गेल (Chris Gayle) टी-20 में 1000 छक्के (1000 Sixes) पूरे करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। आईपीएल (IPL-13) में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल रहे 41 वर्षीय गेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुक्रवार को यह कामयाबी हासिल की।
 
क्रिस्टोफर हेनरी गेल ने 99 रन की अपनी शानदार पारी में 63 गेंदों में 6 चौके और 8 छक्के लगाए। गेल ने इन 8 छक्कों से टी-20 क्रिकेट में 1000 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बनने का सेहरा अपने सिर पर बांधा। 
 
गेल के अब कुल 1001 छक्के हो गए हैं। वेस्टइंडीज के गेल के बाद टी-20 में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर  वेस्टइंडीज के ही कीरोन पोलार्ड हैं, जिनके नाम 690 छक्के हैं।
 
गेल ने अपना अर्धशतक चौथे छक्के के साथ पूरा किया था और वह आठवें छक्के के साथ 99 रन पर पहुंचे थे लेकिन जोफ्रा आर्चर की अगली गेंद पर बोल्ड हो गए। गेल के नाम आईपीएल में 349 छक्कों भी रिकॉर्ड है। गेल के नाम क्रिकेट के तीनों अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में सर्वाधिक 534 छक्कों का भी रिकॉर्ड है।
ये भी पढ़ें
IPL 2020 : राजस्थान की पंजाब पर 7 विकेट से एकतरफा जीत से प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक