शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
  6. विक्टोरिया को सलाह देता है रोमियो
Written By भाषा

विक्टोरिया को सलाह देता है रोमियो

Victoria Beckhum  Fashion Disigner | विक्टोरिया को सलाह देता है रोमियो
रोमियो की उम्र महज सात साल की है और अभी से ही वह अपनी माँ और फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम को डिजाइन में बड़ी-बड़ी सलाह दे रहे हैं।

ND
हार्पर बाजार मैग्जीन के मुताबिक विक्टोरिया और डेविड बेकहम के तीन बच्चे हैं। विक्टोरिया का कहना है कि उनके दूसरे बेटे की फैशन में बेहद रुचि है। उसे उनके साथ काम करना बहुत पसंद है।

विक्टोरिया ने कहा पिछली रात हमने डिनर किया। रोमियो छोटी सी शर्ट और टाई में था। वह हर रोज यही पहनता है। वह फैशन में डूबा रहता है। सारे बच्चे समुद्र के किनारे खेलने जाते हैं और वह कहता है कि मम्मी के साथ काम पर जाऊँगा। वह मेरे कलेक्शन को देखता है और उस पर अपनी बेबाक राय देता है। (भाषा)