शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: लंदन (भाषा) , गुरुवार, 26 मार्च 2009 (22:30 IST)

फ्रीडा बॉलीवुड की सबसे महँगी हिरोइन

फ्रीडा बॉलीवुड की सबसे महँगी हिरोइन -
ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर की अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो अपनी भारतीय प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए बॉलीवुड में सबसे महँगी हिरोइन बन गई हैं।

स्लमडॉग की सफलता के बाद मॉडल से अभिनेत्री बनीं फ्रीडा पिंटो के समक्ष वूडी ऐलेन और जुलियन श्नाबेल जैसे बड़े निर्देशकों की ओर से कई आकर्षक भूमिका की पेशकश की गई है।

उल्लेखनीय है कि आठ ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली फिल्म स्लमडॉग अब तक करीब 27 करोड़ डॉलर का कारोबार कर चुकी है।

समाचार पत्र डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार फ्रीडा पिंटो मेहनताना के मामले में करीना कपूर, कैटरीना कैफ और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से आगे निकलते हुए भारत में सबसे महँगी हिरोइन बन गई हैं।

ब्रिटिश समाचार-पत्र ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि स्लमडॉग की नायिका का मेहनताना 20 लाख पाउंड करीब 14.60 करोड़ रुपए हो गया है।