शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

पाकिस्तानी बंधक नाइजीरिया में रिहा

पाकिस्तानी बंधक नाइजीरिया में रिहा -
नाइजीरिया के अशांत दक्षिणी क्षेत्र में तीन हफ्ते पहले अपहृत पाकिस्तान के एक मजदूर को मंगलवार को अपहर्ताओं ने रिहा कर दिया।

पुलिस प्रवक्ता इरेजुआ बारासुआ ने बताया कि रिवर्स सेटे में 31 जुलाई को अपहृत व्यक्ति को आज अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

प्रवक्ता ने मामले का ब्योरा नहीं दिया। पाकिस्तानी दूतावास से भी तत्काल खबर की पुष्टि नहीं हो सकी है।