शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

नेपाल में भूस्खलन से 13 की मौत

नेपाल में भूस्खलन से 13 की मौत -
FILE
काठमांडो। पश्चिमी नेपाल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की दो घटनाओं में एक ही परिवार के नौ लोगों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सुदूरवर्ती गुल्मी जिले के आंगलंग गांव में भूस्खलन के कारण एक घर के गिर जाने से एक ही परिवार के नौ लोग जिंदा दफन हो गए।

एक अन्य घटना में पास के पयूथन जिले में मूसलाधार बारिश के कारण घर ढह जाने से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो वर्ष की एक बच्ची और 10 महीने का बच्चा भी है।

पुलिसकर्मी, सेना के जवान और स्थानीय रेड क्रॉस स्वयंसेवी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य चला रहे हैं। (भाषा)