बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
Written By वार्ता

दाढ़ी मत रखो, बुर्का मत पहनो, वरना...

सिनजियांग की बसों में दाड़ी-बुर्का पर बैन

दाढ़ी मत रखो, बुर्का मत पहनो, वरना... -
FILE
बीजिंग। चीन ने अपने अशांत पश्चिम प्रांत सिनजियांग की शहरी बसों में बुर्का ओढ़ने वाली महिलाओं तथा दाढ़ी रखने वाले पुरुषों के बस में चढ़ने पर रोक लगा दी है।

यह कदम उसने सुरक्षा कारणों से उठाया है किन्तु इसे मुलसमानों के विरूद्ध बताकर सरकार के इस कदम की आलोचना की जा रही है। इसे उनके प्रति भेदभाव की नीति के रूप में देखा जा रहा है।

सिनजियांग उधर मुसलमानों की बहुलता वाला प्रान्त है और वहां रहने वाले मुसलमान तुर्री भाषा बोलते हैं। यह प्रान्त चीन का अशांत क्षेत्र माना जाता और यहां वर्षों से हिंसा चल रही है। सरकार इसके लिए उग्रवादी या पृथकतावादी मुसलमानों को दोषी ठहराती है।

अधिकारियों ने शहरी बसों में पांच प्रकार की पोशाक पर रोक लगाई है। यह रोक उसने उत्तरी-पश्चिमीं शहर करमे प्रान्त की बसों में लगाई है। (वार्ता)