शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By WD

चीनी नहीं चाहते कि ये बातें आप जानें...

चीनी नहीं चाहते कि ये बातें आप जानें... -
FILE
चीन दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश है और इसकी जनसंख्या करीब 1 अरब 35 करोड़ है। चीन के कुछ रहस्य ऐसे हैं, जिन्हें बाकी दुनिया में नहीं जाना जाता और चीनी चाहते हैं कि इनके बारे में दुनिया के लोगों को जानकारी भी न हो। हम आपको इन रहस्यों की जानकारी दे रहे हैं।

बहुत गरीबी : हालांकि यह बात सभी जानते हैं कि अमेरिका भी चीन से बहुत अधिक पैसा उधार लेता है, लेकिन इसके बावजूद चीन की बहुत सारी जनसंख्या गरीबी में जीती है। वास्तव में चीन में करीब 10 करोड़ लोग ऐसे हैं जो कि प्रति दिन एक डॉलर यानी प्रतिवर्ष 365 डॉलर से भी कम आय पर गुजर करते हैं। करीब 4 करोड़ लोग ऐसे हैं जोकि प्रति दिन 2 डॉलर से कम आय पर जीवन गुजारते हैं।

सबसे ज्यादा मौत की सजा : वर्ष 2005 में दुनिया भर में जितने लोगों को मौत की सजा दी गई वहीं चीन में अकेले ऐसे लोगों की संख्या चार गुने से ‍अधिक थी। उस वर्ष 1770 लोगों को मौत की सजा दी गई और ऐसे मामलों में ज्यादातर लोगों को फायरिंग स्क्वैड की गोलीबारी में मारा गया।

पुनर्जन्म के लिए लेनी होती है अनुमति... पढ़ें अगले पेज पर...


वायु प्रदूषण : चीन में इसके तीव्र औद्योगीकरण के चलते इतना अधिक वायु प्रदूषण हो गया है कि बहुत सारे लोग घर से बाहर होने पर मास्क पहन लेते हैं ताकि उन्हें सांस लेने में कोई परेशानी न हो। यह समस्या केवल चीन तक ही सीमित नहीं है वरन यह हवा के प्रवाह के साथ अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया तक पहुंचती है। वास्तव में सान फ्रांसिस्को में हवा का एक तिहाई वायु प्रदूषण चीन से आता है।

पुनर्जन्म पर रोक : यह एक हास्यास्पद दावा है कि चीन सरकार ने बौद्ध भिक्षुओं के पु‍नर्जन्म पर रोक लगा दी है। कोई भी पूछ सकता है कि यह संभव कैसे होता है? कहा जाता है कि फिर से जन्म लेने के लिए भी चीन सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है। वास्तव में, इस तरह की हास्यास्पद कोशिशें दलाई लामा के प्रभाव को सीमित करने की कोशिश है।

खाली पड़े मॉल : चीन गर्व से इस बात का दावा कर सकता है कि उसके देश में सबसे लम्बा मॉल है। इसका नाम न्यू साउथ चाइना मॉल है जिसमें 2350 स्टोर हैं और इसमें 70 लाख वर्ग फुट जगह किराए पर देने के लिए मौजूद है। लेकिन इसे लेकर समस्या यह है कि खोले जाने के 7 वर्ष बाद से यह 99 फीसद खाली है। इसके मुख्यद्वार के पास कुछेक फास्ट फूड स्टोर हैं।

करोड़ों लोग रहते हैं गुफाओं में, क्यों... पढ़ें अगले पेज पर...


वेबसाइट्‍स पर रोक : चीन में 2009 से फेसबुक और ट्‍विटर पर रोक है। 2012 में एक लेख पर नाराज होकर चीन सरकार ने न्यूयॉर्क टाइम्स पर भी रोक लगा दी थी। कहा जा रहा है कि सरकार शंघाई फ्री टेड जोन में जल्द ही रोक हटा सकती है लेकिन यह फैसला भी कारोबारी कारणों से प्रभावित होगा।

गुफाओं में रहने वाले लोग : चीन में अभी भी तीन करोड़ 50 लाख लोग गुफाओं में रहते हैं। इनमें से ज्यादातर लोग शानशी प्रांत में रहते हैं जहां छिद्रदार मिट्‍टी में गुफाएं बनाना आसान होता है। इन्हें अक्सर ही ईंटों से सजा दिया जाता है।

जल प्रदूषण : करीब 70 करोड़ चीनी या देश की करीब आधी आबादी प्रति दिन दूषित पानी पीती है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि करीब बड़े शहरों से जो गंदा पानी निकाला जाता है, उसके मात्र 10 फीसद पानी को ही स्वच्छ बनाया जाता है। शेष पानी झीलों और नदियों में छोड़ दिया जाता है जहां से यह भूजल में शामिल हो जाता है।

क्यों फल-फूल रहा है चीन में ईसाई धर्म... पढ़ें अगले पेज पर....


टाइम जोन्स (क्षेत्र अनुरूप तय समय) : वर्ष 1 949 में चीन की कम्युनिष्ट पार्टी ने तय किया कि देश बहुत बड़ा है, इसलिए इस पर नियंत्रण के लिए जरूरी है कि एक जैसे टाइम जोन-बीजिंग स्टैंडर्ड टाइम- के अंतर्गत रखा जाए। इसके प‍‍र‍िणामस्वरूप देश के कई हिस्सों में सनराइज टाइम दस बजे सुबह तक निर्धारित है।

पाइरेसी : वर्ष 2010 में चीन में बने कम्प्यूटरों में जो कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर लगाए गए थे, उनमें से 78 फीसदी अवैध तरीके से चोरी ‍किए गए थे। सारी दुनिया में तकनीकी चोरी की दर जहां 42 फीसद है वहीं चीन में यह दर लगभग दोगुनी है।

शिशुओं में जन्मजात दोष : वर्ष 2001 से चीन में जन्म लेने वाले शिशुओं में जन्मजात दोष 40 फीसद की दर से बढ़ रहे हैं। चीन में प्रति वर्ष करीब 1 करोड़ बीस लाख शिशु जन्म लेते हैं जो जन्मजात दोषों से ग्रस्त होते हैं। यहां प्रत्येक 30 सेकंड पर एक शिशु का जन्म होता है।

फलते फूलते ईसाई : चीन में जब धर्म की बात आती है तो ईसाइयत का विचार सबसे अं‍त में आता है लेकिन यह आश्चर्यजनक है कि चीन में करीब 5 करोड़ 40 लाख ईसाई हैं और इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। जल्द ही इनकी गिनती दुनिया की बड़ी ईसाई जनसंख्या में होगी। चीन में आज इटली से ज्यादा ईसाई लोग हैं।

कौनसा है चीन का भूतिया शहर... पढ़ें अगले पेज पर...


ड्वार्फ थीम पार्क : चीन में एक स्थान है जिसे किंगडम ऑफ द लिटल पीपुल कहा जाता है। इस स्थान पर बौने लोगों को पर्यटकों के मनोरंजन के लिए रखा जाता है। एक पार्क में करीब 100 से ज्यादा बौने लोगों को रखा जाता है।

भूतिया शहर : चीन में करीब 6 करोड़ 50 लाख मकान खाली हैं। इनमें पूरे के पूरे कस्बे भी शामिल हैं जिनमें कोई नहीं रहता है। यह पुराने या जर्जर भवन नहीं हैं वरन पूरी तरह से नए कस्बे, भवन हैं जो कि लोगों की लोगों की संभावित जनसंख्या को ध्यान में रखकर बनाए गए थे लेकिन जनसंख्या इतनी अधिक नहीं बढ़ सकी।

गोबी का पठार : चीन में गोबी का रेगिस्तान है जोकि 5 लाख वर्गमील तक फैला हुआ है। यह पेरू के आकार का क्षेत्र है और बड़ा होता जा रहा है। अधिक चराई होने, पेड़ों की कटाई और जल स्रोतों की समाप्ति के चलते यह प्रतिवर्ष करीब 1400 वर्ग मील की दर से बढ़ रहा है।