शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

चार महाद्वीपों पर घूमेगा एक दूरबीन

अब ज्यादा स्पष्ट प्राप्त हो सकेंगे सिग्नल

चार महाद्वीपों पर घूमेगा एक दूरबीन -
अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने एक रेडियो दूरबीन की स्थापना की है, जो चार महाद्वीपों के ऊपर घूमेगी। उनका दावा है कि विश्व में अपने प्रकार की यह पहली घटना है।

प्यूर्तो रिको की आरेसिबो वेधशाला के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय दल ने एकीकृत दूरबीन को विकसित किया है। अपने आकार के कारण यह हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन से दस गुना ज्यादा स्पष्टता देती है।

एक निरीक्षण में टीम ने पाया कि उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में एंटीना एक ही दिशा में इंगित कर रहा है। हालैंड में एक केंद्र पर सही छाया बनाने के प्रयास में फाइबर आप्टिक द्वारा सिग्नल कमजोर पड़ रहे थे।

इससे पहले प्रत्येक दूरबीन के आँकड़े डिस्क पर रिकॉर्ड किए जाते थे और केन्द्र को भेजे जाते थे। अब आँकड़े फाइबर आप्टिक्स केबल्स से भेजे जाते हैं और ये वस्तु की वास्तविक छवि तैयार करते हैं।

अंतरिक्ष वैज्ञानियों के अनुसार यह उन्हें तेजी से हो रहे घटनाक्रम के बाद भी निरीक्षण के लिए योजना बनाने में सहायता पहुँचाएगा।