शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
  6. कोई नहीं पहचान सका शकीरा को
Written By भाषा

कोई नहीं पहचान सका शकीरा को

Shakira Pop Star Hollywood | कोई नहीं पहचान सका शकीरा को
ैलीफोर्निया यूनिवर्सिटी में इसाबेल नाम का एक लड़का इतिहास की कक्षा में पहुँचा। बड़ी टोपी पहने और पीछे बड़ा सा बैग लादे उस लड़के को कई ने शक की निगाहों से देखा। कुछ ने तो उससे उसके बारे में पूछ भी डाला, लेकिन कोई पकड़ नहीं पाया कि वह लड़का कोई और नहीं, बल्कि पॉपस्टार शकीरा थीं।

जी हाँ। करोड़ों दिलों की धड़कन 32 साल की पॉप शहजादी शकीरा, जो 2006 में अपने एल्बम ‘ओरल फिक्सेशन’ के आने के बाद अपनी सेलेब्रिटी लाइफ से ब्रेक लेना चाहती थीं।

गार्जियन ऑनलाइन के मुताबिक शकीरा ने बताया मैं अपनी जिंदगी से ब्रेक चाहती थी। मैंने स्टूडेंट लाइफ के मजे चखने के लिए यूनिवर्सिटी जाने का फैसला लिया और इतिहास की कक्षा में लड़का बनकर प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि कोई उन्हें पहचान भी नहीं पाया।