शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. World's richest sultan, assets worth 14 thousand 700 crores
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (20:11 IST)

दुनिया का सबसे अमीर सुल्तान, 14 हजार 700 करोड़ की संपत्ति

दुनिया का सबसे अमीर सुल्तान, 14 हजार 700 करोड़ की संपत्ति - World's richest sultan, assets worth 14 thousand 700 crores
नई दिल्ली। दुनिया में यूं तो इनसे भी ज्यादा अमीर लोग हैं, लेकिन ब्रुनेई के सुल्तान हसमन बोलकिया के जलवे तो कुछ और ही हैं। इन महल में सोना और हीरे जड़े हुए हैं। वहीं इनकी 700 कारों के काफिले में एक से बढ़कर एक ब्रांड हैं। 
 
जानकारी के मुताबिक सुल्तान हसमन की संपत्ति करीब 14 हजार 700 करोड़ है। इनके पास 600 रॉल्स रॉयस समेत 7000 से ज्यादा कारें हैं। इनमें मर्सिडीज (Mercedes), फेरारी (Ferrari), बेंटले (Bentley) समेत कई अन्य लग्जरी गाड़ियां भी शामिल हैं। 
 
सुल्तान हसमन सोने के सिंहासन पर बैठते हैं। जिस कार में बैठते हैं उस पर भी सोना मढ़ा हुआ है। इनके काफिले शामिल कारों की कीमत 3400 करोड़ से भी ज्यादा है। इनके निजी विमानों पर भी सोना मढ़ा हुआ है। 
ये भी पढ़ें
आम बजट से पहले सरकार का ऐलान, वी. अनंत नागेश्वरन बने नए मुख्य आर्थिक सलाहकार