शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Why air india cancles delhi mosco flight
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (16:10 IST)

एअर इंडिया ने क्यों रद्द की दिल्ली-मॉस्को उड़ान?

एअर इंडिया ने क्यों रद्द की दिल्ली-मॉस्को उड़ान? - Why air india cancles delhi mosco flight
नई दिल्ली। एअर इंडिया ने अपनी दिल्ली-मॉस्को की उड़ान गुरुवार को रद्द कर दी। कंपनी को आशंका थी कि उसकी उड़ान का बीमा यूक्रेन पर रूस के हमले की वजह से रूसी हवाई क्षेत्र में मान्य नहीं होगा।
 
उड़ान बीमा आमतौर पर पश्चिमी देशों से बाहर की कंपनियों द्वारा प्रदान किया जाता है। रूस की ओर से 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू करने के बाद पश्चिमी देशों ने सभी रूसी विमानन कंपनियों को अपने हवाई क्षेत्र से प्रतिबंधित कर दिया था।
 
हालांकि एअर इंडिया हफ्ते में 2 बार दिल्ली-मॉस्को उड़ानों का संचालन कर रही है। भारत ने रूसी विमानन कंपनियों के लिए अपना हवाई क्षेत्र प्रतिबंधित नहीं किया है।
 
गुरुवार को संचालित होने वाली एअर इंडिया की दिल्ली-मॉस्को उड़ान को रद्द कर दिया गया है। उड़ान इसलिए रद्द की गई है क्योंकि यह आशंका है कि बीमा रूसी हवाई क्षेत्र में मान्य नहीं होगा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
121 साल पुराने कानून को रिप्‍लेस करेगा ‘मोदी का नया बिल’, फिर भी क्‍यों हो रहा विरोध