1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. white house shooting attacker killed by security outside us presidential residence

व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग से हड़कंप, सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को मार गिराया

white house firing
अमेरिका में व्हाइट हाउस में फायरिंग हुई है। हमलावर ने व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग की है। 21 साल के हमलावर को ढेर कर दिया गया है। सीक्रेट सर्विस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। फायरिंग के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में ही मौजूद थे। व्हाइट हाउस के बाहर मारे गए संदिग्ध की पहचान 21 वर्षीय नासिरे बेस्ट के रूप में हुई है। 
 
सूत्र के मुताबिक, जुलाई 2025 में भी अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने उसे गिरफ्तार किया था, जब उसने व्हाइट हाउस में घुसने की कोशिश की थी। घटना के बाद मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उसे मनोरोग वार्ड में भेजा गया था।  व्हाइट हाउस अधिकारियों ने पुष्टि की कि शनिवार शाम 21 वर्षीय बंदूकधारी को मार गिराया गया, जब उसने व्हाइट हाउस परिसर के पास अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एक चेकपॉइंट पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाकर्मियों ने भी गोली चलाई। संदिग्ध की पहचान नासिरे बेस्ट के रूप में हुई है, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
 
इस घटना में एक राहगीर घायल हुआ, लेकिन सीक्रेट सर्विस का कोई एजेंट घायल नहीं हुआ। फायरिंग के बाद व्हाइट हाउस में कुछ समय के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया था, जिसे बाद में हटा लिया गया। घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे, हालांकि अधिकारियों ने कहा कि उनकी सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा।
 
 एफबीआई निदेशक Kash Patel ने कहा कि एजेंसी व्हाइट हाउस परिसर के पास हुई गोलीबारी के मामले में सीक्रेट सर्विस की मदद कर रही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि अधिकारी स्थिति पर कार्रवाई कर रहे हैं और “जैसे-जैसे संभव होगा, जनता को अपडेट दिया जाएगा।” यह घटना व्हाइट हाउस के पास स्थित एक सुरक्षा चेकपॉइंट के नजदीक हुई। इसके बाद सीक्रेट सर्विस कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। Edited by : Sudhir Sharma
 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली