800 लोगों की फांसी की सजा पर रोक, ट्रंप की धमकी से डरा ईरान!
लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति और उनकी टीम ने ईरानी शासन को यह संदेश दिया है कि अगर हत्याएं जारी रहीं, तो इसके गंभीर नतीजे होंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति को गुरुवार को यह जानकारी मिली कि शुक्रवार को होने वाली 800 फांसी की सजा को रोक दी गई है। राष्ट्रपति और उनकी टीम इस स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं और राष्ट्रपति के लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं।
ट्रंप ने 13 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा था, ईरानी देशभक्तों, विरोध जारी रखें, अपने संस्थानों पर कब्जा करें! हत्यारों और दुर्व्यवहार करने वालों के नाम याद रखें। उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। जब तक प्रदर्शनकारियों की बेमतलब हत्या बंद नहीं हो जाती, मैंने ईरानी अधिकारियों के साथ सभी मीटिंग रद्द कर दी हैं। मदद आ रही है।
ट्रंप के इस पोस्ट के बाद ईरान और अमेरिका में तनाव चरम पर पहुंच गया। अमेरिका ने कतर एयरबेस से अपने सैनिक हटा लिए तो ईरान ने अपना एयरबेस बंद कर दिया। इजराइल भी हाईअलर्ट पर है। ऐसा माना जा रहा है कि कभी भी दोनों देशों में भयानक युद्ध छिड़ सकता है।
ओमान, कतर, बहरीन, कुवैत और इराक में अमेरिका के सैन्य बेस हैं और इस तरह अमेरिका पूरे मिडिल ईस्ट में एक महत्वपूर्ण सैन्य उपस्थिति बनाए रखता है। ऐसे में उसके पास ईरान पर एयरस्ट्राइक के लिए कई विकल्प मौजूद है।
edited by : Nrapendra Gupta