शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. White house on indian democracy
Written By
Last Modified: मंगलवार, 6 जून 2023 (10:57 IST)

विदेश में भारतीय लोकतंत्र की आलोचना का व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विदेश में भारतीय लोकतंत्र की आलोचना का व्हाइट हाउस ने दिया जवाब - White house on indian democracy
White house on Indian Democracy : अमेरिकी राष्‍ट्रपति भवन व्हाइट हाउस ने भारत में लोकतंत्र की स्थिति पर चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और वहां जाने वाला कोई भी व्यक्ति इसे खुद महसूस कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने के अंत में अमेरिका की यात्रा पर आने वाले हैं।
 
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में सामरिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है। जो कोई भी भारत जाता है इसे महसूस कर सकता है। निश्चित तौर पर मुझे उम्मीद है कि लोकतांत्रिक संस्थानों की ताकत और उनकी स्थिति चर्चा का हिस्सा होगी।
 
किर्बी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि देखो, हम कभी झिझकते नहीं हैं। आप दोस्तों के साथ ऐसा कर सकते हैं। आपको दोस्तों के साथ ऐसा करना चाहिए। आप कभी भी उन चिंताओं को व्यक्त करने से नहीं कतराते हैं जो दुनिया में कहीं भी उठ रही हों।
 
उन्होंने कहा कि यह (राजकीय) यात्रा संबंध गहरे करने, साझेदारी मजबूत करने और दोस्ती आगे बढ़ाने पर केंद्रित होगी। भारत कई स्तरों पर अमेरिका का अहम साझेदार है।
 
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 से 24 जून को अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे।
ये भी पढ़ें
JNU एनआईआरएफ रैंकिंग में श्रेणी में दूसरे स्थान पर, समग्र श्रेणी में 10वां स्थान बरकरार