गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. webviral grocery carry boy help
Written By

#webviral किराना उठाने के एवज में मिले 70 लाख रूपए

#webviral किराना उठाने के एवज में मिले 70 लाख रूपए - webviral grocery carry boy help
अमेरिका में एक लड़के, चौंसी ब्लैक,  ने एक अजनबी को उसके लिए और उसकी मां के लिए कुछ खाना खरीदने का आग्रह किया। लड़का उसके बदले उनका किराना उनकी कार तक पहुंचाने को तैयार था। उसके बाद जो हुआ वह यकीन करना मुश्किल है। 

दोनों के बीच बातचीत हुई और दो हफ्ते बाद उस आदमी ने लड़के की ऐसी मदद की जिसका सोचना भी मुश्किल है। उस आदमी, मैट व्हाइट, ने लड़के के लिए जमा किए 6992103.5 रूपए। लड़का अभी टीनएजर है और उसकी मां अपाहिज हैं। इन पैसों की मदद से लड़का और उसकी मां नए घर में भी पहुंच गए हैं। 
 
मैट व्हाइट ने दोनों के लिए 'गोफंडमी पेज' फेसबुक पर बनाया। लड़के की कहानी ऑनलाइन होने के बाद कई लोग मदद को आगे आए और दो हफ्ते से भी कम समय में पैसा जमा हो गया। चौंसी ब्लैक के कहानी हो रही है जबरदस्त वायरल। 


फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया 
ये भी पढ़ें
'मुस्लिम होने पर शर्मिंदा हूं' यह बोलकर फंसी महबूबा मुफ्ती