शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Visa of migrants canceled on protest in Kuwait against Nupur Sharma
Written By
Last Updated : सोमवार, 13 जून 2022 (08:25 IST)

नूपुर शर्मा के खिलाफ कुवैत में प्रदर्शन पर प्रवासियों का वीजा रद्द, लगाया स्थाई प्रतिबंध

नूपुर शर्मा के खिलाफ कुवैत में प्रदर्शन पर प्रवासियों का वीजा रद्द, लगाया स्थाई प्रतिबंध - Visa of migrants canceled on protest in Kuwait against Nupur Sharma
नुपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन करने पर कुवैत ने कई प्रवासियों का वीजा रद्द कर दिया है। साथ ही उनके ऊपर स्थाई रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।

बता दें कि प्रवासी नुपुर के बयान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। जबकि अरब देशों में धरने और प्रदर्शन आदि प्रतिबंधित है। 10 जून को कुवैत के फहाहील इलाके में प्रदर्शन करने वाले भारतीयों समेत सभी अप्रवासी एशियाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला लिया गया है। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब उनके देश डिपोर्ट किया जाएगा। 
 
बता दें कि हाल ही में फहाहील इलाके में जमा होकर कुछ लोग प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस फोर्स ने वहां पहुंचकर सभी को ट्रकों में भरा और कर उन्हें निवार्सन केंद्र भेज दिया गया। वहां के कानून के उल्लंघन के आरोप में इन सभी प्रवासियों के वीजा रद्द कर दिए गए। 
 
निर्वासन केंद्र भेजे गए भारतीयों समेत सभी एशियाइयों के नाम अब कुवैत में प्रतिबंधित लोगों की सूची में शामिल हो जाएंगे। ये कभी दोबारा कुवैत में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। बता दें कि अरब देशों में धरने-प्रदर्शन पर प्रतिबंध है। अल राय की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ऐसे लोगों को गिरफ्तार करने और उन्हें उनके देशों में वापस भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।

बता दें कि नुपुर शर्मा ने मोहम्मद पैगंबर को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद भारत में इसे लेकर बवाल है। वहीं कुछ अरब देशों ने भी नुपुर के बयान की आलोचना की थी। यूपी, पश्चिम बंगाल और हैदराबाद समेत कई शहरों में हाल ही में इसे लेकर हिंसा भी हुई थी।
ये भी पढ़ें
ladlilaxmi : लाडली लक्ष्मी योजना से मध्यप्रदेश की बेटियों को मिलती है आर्थिक सुरक्षा