सम्बंधित जानकारी
- Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ
- Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका
- कर्मचारियों की जासूसी के लिए चीनी कंपनियों के हैरान करने वाले तरीके
- अमेरिकी सरकार का बड़ा फैसला, सोने के सिक्के पर छपेगी ट्रंप की तस्वीर, फैसले पर क्या बोले डेमोक्रेट्स?
- दुश्मनों को छोड़ सबके लिए खुला है होर्मुज.. झुकने वाले नहीं हैं हम.. ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार
चीन में चोरों की कैद से भागे 7 कुत्ते, 17 KM का लंबा सफर तय कर साथ-साथ लौटे घर, दिल छू लेगा VIDEO
(X/Screen Grab)
आपने बहुत सी डॉग मूवीज़ देखी होंगी, जिनमें दिखाया जाता है कि उनके लिए वफादारी ही सब कुछ होती है और उन scripted कहानियों ने कई बार आपको इमोशनल भी किया होगा या दिल को बस प्यार से भर दिया होगा। Homeward Bound, Hachi: A Dogs Tale, Bolt, The Secret Life of Pets, John Wick, Togo जैसी फिल्मों ने हमें सिखाया है कि एक डॉग का दिल कितना सच्चा और जुड़ा हुआ होता है, उस से ज्यादा वफादार जानवर शायद ही इस दुनिया में कोई होगा… लेकिन जब आप इस असली वीडियो को देखेंगे और ये सबसे हटकर कहानी सुनेंगे कि कैसे चीन में सात कुत्ते meat traders (मांस बेचने वाले) से बचकर 17 किलोमीटर का सफर तय करके अपने घर लौट आए तो आपका दिल सच में पिघल जाएगा और आप बस “aww” ही कहेंगे।
चीन के Changchun, Jilin province में 16 मार्च को एक ऐसी घटना सामने आई जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। Lu नाम के एक शख्स ने बिजी highway पर सात कुत्तों को एक साथ चलते हुए देखा, ना कोई घबराहट, ना कोई हड़बड़ाहट, बल्कि एकदम सधे हुए तरीके से, जैसे सबको पता हो कि उन्हें कहां जाना है। Lu ने Dahe Daily से बात करते हुए कहा, वे सच में, ये कोई आम Stray Dogs नहीं लग रहे थे, बल्कि एक परिवार की तरह साथ-साथ चल रहे थे। (“They resemble a band of little brothers in distress, moving in unison – nothing like stray dogs.”)
China में चोरी हुए 7 कुत्ते meat traders से भागकर 17 KM का सफर तय करते हुए अपने घर लौट आए ।
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) March 24, 2026
यह viral कहानी loyalty, teamwork और pure love का सबसे खूबसूरत example बन गई। पढ़े
( Seven Dogs China )https://t.co/IRV5zRucqw#dogs #dogslife #china #escape #doglovers #viralvideo pic.twitter.com/6ClDP3KfEd
इस पूरे सफर में सबसे खास बात थी उस छोटे से Corgi की बहादुरी। वो सबसे आगे चल रही थी, बार-बार पीछे मुड़कर देख रही थी, जैसे leader की तरह ये कन्फर्म कर रही हो कि कोई पीछे ना छूट जाए। उसके अंदर जो समझदारी और जिम्मेदारी दिखी, वो दिल को छू लेने वाली थी। वहीं एक Injured German Shepherd बीच में था, जो लंगड़ा कर चल रहा था, और बाकी सारे कुत्ते उसकी चाल के हिसाब से अपनी speed कम कर लेते थे। एक Golden Retriever किनारे-किनारे चलते हुए जैसे पूरे Group की सुरक्षा कर रहा था। ये सिर्फ साथ चलना नहीं था, ये एक-दूसरे के लिए रुकना, समझना और साथ निभाना था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ये सभी कुत्ते एक ही गांव के थे और माना जा रहा है कि इन्हें Dog Meat Trade से जुड़े लोगों ने उठा लिया था। लेकिन किसी तरह ये Transport के दौरान भाग निकले और फिर शुरू हुआ उनका 17 किलोमीटर लंबा सफर, highway और खेतों के बीच से होते हुए, करीब दो दिन तक चलते हुए, बिना एक-दूसरे का साथ छोड़े। सोचिए, डर और अनजान रास्तों के बीच भी उन्होंने अलग होना नहीं चुना, बल्कि साथ रहकर घर तक पहुंचने का फैसला किया।
Lu ने कई बार कोशिश की कि वो इन कुत्तों को Traffic से दूर ले जाए, लेकिन उन्होंने उसकी बात नहीं मानी, क्योंकि उनका लक्ष्य साफ था, घर वापस जाना। बाद में Lu ने ये वीडियो China के social media platform Douyin पर शेयर किया और Authorities से मदद की अपील की। वीडियो तेजी से वायरल हुआ, और फिर Bitter Coffee Stray Dog Base नाम की एक Rescue Organisation ने तुरंत action लिया। Volunteers को भेजा गया, Drone की मदद से कुत्तों को ट्रैक किया गया और आखिरकार उन्हें सुरक्षित उनके गांव तक guide किया गया।
19 मार्च तक ये confirm हो गया कि सातों कुत्ते सुरक्षित अपने-अपने मालिकों के पास वापस पहुंच गए हैं। एक owner ने Jimu News से बात करते हुए कहा, “We are so lucky they came back, not to be eaten.” वहीं एक महिला owner ने अपने Corgi के बारे में गर्व से बताया कि वो हमेशा से बहुत समझदार है और रास्ता ढूंढने में माहिर है और इस बार उसने सच में सबको घर तक पहुंचा दिया।
ये कहानी सिर्फ सात कुत्तों के घर लौटने की नहीं है, ये उनके बीच के भरोसे, दोस्ती और उस loyalty की कहानी है जो बिना किसी शर्त के होती है। जब इंसान कई बार मुश्किलों में बिखर जाते हैं, तब ये छोटे-छोटे जानवर हमें सिखा जाते हैं कि साथ रहना क्या होता है। सच में, ये कहानी किसी भी फिल्म से कम नहीं लगती बल्कि उससे कहीं ज्यादा सच्ची और दिल को छू लेने वाली है।
